कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Blood Donor Day 2023 : एक व्यक्ति के ब्लड यानी कि खून की कुछ बूंदे दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दे सकती हैं। हालांकि कुछ लोग मानते हैं ब्लड डोनेट करने से उसका शरीर कमजोर हो जाएगा। उसके शरीर में ब्लड की कमी हो जाएगी। इसके अलावा उसके शरीर में खून बनना कम हो जाएगा लेकिन ये सब गलतफहमी है। इसलिए वर्ल्ड ब्लड डोनर ब्लड डोनेट के महत्व व उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवेयर करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे यानी कि विश्व रक्तदाता दिवस दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस साल इस स्पेशल डे की थीम
हर साल की तरह इस साल इस स्पेशल डे की थीम भी है। इस साल ब्लड डोनर डे 2023 की थीम है "खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो और अक्सर बांटो।"वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का इतिहास वर्ष 2004 से है। इस विशेष अवसर पर कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती भी मनाई जाती है, जो एबीओ ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता थे। पहला वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2004 में मनाया गया था, इसके बाद 2005 में 58वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली द्वारा एनुअल ग्लोबल इवेंट के रूप में नाॅमिनेट हुआ था।
ब्लड डोनेट इसलिए है जरूरी
ब्लड डोनेट करना महत्वपूर्ण है। अक्सर मेजर हेल्थ कांप्लीकेशन इमीडेट ब्ल्ड की रिक्वाॅयरमेंट से हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो ब्लड न मिलने की वजह से लोगों की जान तक चली जाती है। इसलिए ब्लड डोनेट करना बहुत जरूरी होता है। लाइफ को सेव करने, पेशेंट की सर्जरी में मदद, कैंसर के उपचार, पुरानी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी खतरों के लिए यह बहुत आवश्यक है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट है कि दुनिया भर में लगभग 118.54 मिलियन लोग ब्ल्ड डोनेट करते हैं।

ब्लड डोनेट इज ए ग्रेट वर्क
"ब्लड डोनेशन दयालुता का एक छोटा सा कार्य है जो महान और बड़े चमत्कार करता है।"

"ब्लड डोनेशन की कोई कीमत नहीं है, लेकिन यह किसी जरूरतमंद के लिए पूरी दुनिया हो सकता है।"

"ब्लड डोनेट करें ताकि अन्य लोग भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित हों।"

"पैसा दान करना महान है, लेकिन ब्लड डोनेशन करना और भी बेहतर है।"

"यदि आप समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं तो ब्लड डोनेट करें।"

"रक्तदान करने से ही रक्त भाई बनते हैं।"

"ब्लड डोनेट कीजिए और किसी के चेहरे पर मुस्कान की वजह बनिए।"

International News inextlive from World News Desk