- जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप

- 2-2 की बराबरी के बाद, शूटआउट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया

- गोलकीपर विकास दहिया बने मैन ऑफ द मैच

- संडे को फाइनल में बेल्जियम से होगी भिड़ंत

LUCKNOW :

जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। जैसे ही इंडियन टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप में फाइनल का टिकट हासिल किया, स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी में झूमते दर्शकों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। स्टेडियम से बाहर निकलते ही दर्शकों ने आतिशबाजी की। हॉकी प्रेमियों ने एक-दूसरे को गले लगकर जीत की बधाई दी। टीम इंडिया की इस जीत से भावुक को चुके कोच हरेन्द्र सिंह हाथों में तिरंगा लेकर मैदान में दौड़ पड़े। जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप के फाइनल में मेजबान इंडिया का मुकाबला रविवार को बेल्जियम से होगा। जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप में इंडिया ने 2001 में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था।

विकास का बेहतरीन प्रदर्शन

जूनियर हॉकी व‌र्ल्ड कप में इंडिया 15 साल से जो ख्वाब देख रही है, वह पूरा होने को करीब है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में गोलकीपर विकास दहिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच की दौरान पहला गोल आस्ट्रेलिया ने किया, लेकिन इंडिया टीम के गुरजंत ने जो गोल किया उससे इंडिया टीम का आत्मविश्वास दोगुना हो गया। मैच के दौरान दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर पहुंची। इसके बाद तो जीत की आस इंडिया टीम के गोल कीपर विकास दहिया पर आ टिकी। अब तो जीत उनके खेल पर ही डिपेंड थी। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाडि़यों के शूट आउट को निष्क्रिय कर उन्होंने इंडिया टीम को जीत की राह पर ले आए। इंडिया की ओर से सबसे पहलेकप्तान हरजीत सिंह ने शूट आउट को गोल में कनवर्ट किया। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह, सुमित और मनप्रीत सिंह ने गोल कर जीत दर्ज की। ब्लैक ग्रोवर्स और लेशलैन शार्प के गोल करने के बाद जब मैथ्यू बर्ड और जैक वेल्श के हमलों को दहिया ने नाकाम कर दिया तो इंडिया टीम के समर्थक खुशी से झूम उठे।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

वहीं इससे पहले मैच 14वें मिनट में आस्ट्रेलिया टीम ने बढ़त हासिल कर ली। गोलपोस्ट के सामने गलत इंडियन प्लेयर के गलत तरीके से डिफेंड करने पर ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॅार्नर मिला जिस पर टॉम ग्रेग ने गोल में बदला। पहले हाफ खत्म होने के बाद दर्शकों के साथ ही टीम इंडिया के प्रबंधकों के चेहरे पर भी चिंता के भाव झलकने लगे थे। लेकिन दूसरे हाफ में 42वें मिनट में मिडफील्डर गुरजंत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंनेडी के टॉप से हिट जोरदार हिट लगाई जो जिसे गोलकीपर हावर्ड भी नहीं समझ सके और बॉल गोल पोस्ट के अंदर पहुंच गई। इसके साथ ही इंडिया टीम ने 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

मनदीप का रिवर्स स्वीप

इसके बाद इंडिया टीम ने ताबड़तोड़ हमले किए। 48वें मिनट में मनदीप ने बेहतरीन स्कूप से गेंद मिडफील्ड में मौजूद नीलकांता को दी और डी के अंदर खड़े मनदीप तक बॉल पहुंचाई जिसे मनदीप ने रिवर्स स्वीप के माध्यम से गोल पोस्ट के अदंर पहुंचाया।

हमारे खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे दिखाई पड़े। एक बार भी नहीं लगा कि वह कहीं भी दबाव में खेल रहे हैं। भले ही मैच में आस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन हमारे लड़कों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। मैच के दौरान तो हमारे लड़कों ने कमाल किया ही, शूटआउट में हमारे गोलकीपर ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई और आस्ट्रेलिया के हमलों को बर्बाद कर दिया।

- हरेन्द्र सिंह

कोच, इंडिया टीम

हम जिस इरादे से हम मैदान में उतरे थे, उस काम को पूरा कर लिया। मैच में अंतिम क्षणों तक कहना मुश्किल था कि जीत किसकी होगी। लेकिन हम लोगों ने अपनी स्वाभाविक हॉकी खेली और जीत दर्ज की। मैच के दौरान दो से तीन चांस रहे जिनसे हम बढ़त ले सकते थे। लेकिन वह मौके हमसे मिस हुए। लेकिन इस स्तर के मुकाबलों में यह आम बात है। फाइनल में हम बेल्जियम को रोकने के लिए कोई चूक नहीं करेंगे।

- हरजीत सिंह, कप्तान

इंडिया टीम

गोल लाइन

इंडिया 2 आस्ट्रेलिया 2

- ऑस्ट्रेलिया

टाम ग्रेग- 14वां मिनट- पेनल्टी कार्नर

लेशलैन शार्प- 57वां मिनट-फील्ड गोल

इंडिया

गुरजंत सिंह- 42वां मिनट- फील्ड गोल

मनदीप सिंह- 48वां मिनट- फील्ड गोल

शूटआउट

इंडिया - 4 गोल (हरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित और मनप्रीत सिंह)

- आस्ट्रेलिया : 2 गोल (मैथ्यू बर्ड और लेशलैन शार्प)

व‌र्ल्ड कप में इंडिया का अब तक का सफ र

भारत का सफर

- कनाडा को 4-0 से हराया

- इंग्लैंड को 5-3 से हराया

- साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया

- क्वार्टर फाइनल- स्पेन को 2-1 से

- सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया को 2-2 (4-2) से हराया