कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Lion Day 2023 : शेर अपनी अपार ताकत और शक्ति के कारण दूसरे जानवरों से नहीं डरता और उन्हें आसानी से मार देता है। इसी वजह से उसे जंगल का राजा कहा जाता है। हालांकि जंगल का राजा होने के कारण कुछ जानवर उसके दुश्मन होते हैं जिनसे वह डरता है। उन्हें देखकर चुपचाप छुपने की कोशिश करता है। वहीं चीता, तेंदुआ और बबून जैसे जानवर शेर के बच्चों के लिए घातक होते हैं और मौका मिलने पर शावकों को मारने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए शेर अपने शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी हाथी समेत कुछ जानवराें से खाैफ खाता है।
world lion day 2023 : शेर भले जंगल का राजा हो लेकिन इन जानवरों से वो भी खाता है खौफ
हाथी
हाथी शेर से लगभग 8 से 12 गुना बड़े और भारी होते हैं। हाथी के सामने शेर कहीं नहीं टिकते। शेर हाथियों से डरते हैं क्योंकि जब उनका सामना होता है तो वे शेरों के झुंड को भगा देते हैं। हाथी के लिए अपने खंभे जैसे पैरों का उपयोग करके शेर को लात मारना या कुचलना आसान होता है। इतना ही नहीं शेर को अपनी सूंड से उठाकर अपने मजबूत-शक्तिशाली दांतों को उसके पेट में घुसाकर मार सकते हैं।

world lion day 2023 : शेर भले जंगल का राजा हो लेकिन इन जानवरों से वो भी खाता है खौफ
दरियाई घोड़ा

दरियाई घोड़े अपने आकार, ताकत और आक्रामकता के लिए प्रसिद्ध हैं। शेरों की तुलना में दरियाई घोड़े भारी और भारी होते हैं। उनकी त्वचा भी सख्त होती है। इनकी त्वचा इन्हें बुलेटप्रूफ बनाती है और शेर के लिए हिप्पो की त्वचा को काटना फाड़ना इतना आसान नहीं होता है। दरियाई घोड़े का मुंह बहुत बड़ा होता है। इसलिए शेर बड़े वयस्क दरियाई घोड़ों से डरते हैं और उनसे बचने की कोशश करते हैं।

world lion day 2023 : शेर भले जंगल का राजा हो लेकिन इन जानवरों से वो भी खाता है खौफ
गैंडा

गैंडा भी बड़े और शक्तिशाली जानवर हैं। गैंडे शेरों से अधिक मजबूत और भारी होते हैं। शेर गैंडों से डरते हैं क्योंकि वे हाथियों के बाद दूसरा सबसे बड़ा भूमि स्तनपायी होने के कारण भारी होते हैं। शेर को मौत के घाट उतारने के लिए या उन्हें घायल करने के लिए गैंडे सिर पर अपने नुकीले सींगों का भी उपयोग करते हैं। वहीं शेर के लिए गैंडे का शिकार करना, काटना और उसकी खाल फाड़ना आसान नहीं है।

world lion day 2023 : शेर भले जंगल का राजा हो लेकिन इन जानवरों से वो भी खाता है खौफ
लकड़बग्घा

शेर और लकड़बग्घे दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं। शेर अधिक मांसल, बड़े और आक्रामक होने के कारण लकड़बग्घों पर हमला करते हैं और उन्हें भागने पर मजबूर कर देते हैं। शेर के सामने अकेला लकड़बग्घा कुछ भी नहीं है, लेकिन लकड़बग्घों का समूह शेर को भगाने के लिए काफी है। जब लकड़बग्घा समूह में होते हैं तो वे भोजन कर रहे शेरों को परेशान करते हैं। इससे शेर डरकर भाग जाते हैं।

world lion day 2023 : शेर भले जंगल का राजा हो लेकिन इन जानवरों से वो भी खाता है खौफ
नील मगरमच्छ

मगरमच्छों को पानी का राजा कह सकते हैं। मगरमच्छ जब पानी में होते हैं तो वे अपनी सीमा में आने वाले किसी भी जानवर जैसे शेर, केप भैंस, तेंदुए आदि को मार गिरा सकते हैं। पानी में रहने पर शेर मगरमच्छ से अपनी रक्षा करने के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन हां जब शेर किनारे के पास होते हैं तो मगरमच्छ से ज्यादा डरते नहीं हैं क्योंकि जानते हैं कि अब मगरमच्छ इतना कुछ नहीं कर सकते हैं।

International News inextlive from World News Desk