कानपुर। इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स ने इस साल भी दुनिया के सबसे खुशहाल और रहने लायक शहरों की सूची जारी कर दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019' रिपोर्ट में दुनिया के 140 शहरों का सर्वे का किया गया है और इसमें जीवन स्तर, अपराध, हिंसा, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, संस्कृति, पर्यावरण और आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिरता जैसे आधार पर 100 स्कोर के साथ शहरों का मूल्यांकन किया जाता है।

भारतीय शहरों की स्थिति खराब

खुशहाल और रहने लायक शहरों की सूची में लंबे समय तक टॉप पर रहे मेलबर्न को पछाड़ते हुए वियना ने शीर्ष पर अपनी जगह बना ली है। वहीं दमिश्क इस साल भी इस सूची में अंतिम पायदान पर है। यह सर्वे पहली बार 2004 में किया गया था, जिसके बाद से यह हर साल जारी है। इस लिस्ट में लंदन 48वें और न्यूयॉर्क 58वें पायदान पर है। इसके अलावा रहने योग्य इस वैश्विक सूची में भारतीय शहरों की स्थिति बहुत खराब है। 140 शहरों की इस सूची में देश की राजधानी दिल्ली को 118वां स्थान मिला है जबकि देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई 119वें स्थान पर है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान का कराची रहने के लिए सबसे खराब 10 शहरों में शुमार है। आइये, जानें रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 बेहतरीन शहर कौन से हैं।

एडिलेड

रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 शहरों में एडिलेड शहर सबसे अंतिम पायदान यानी कि 10वें नंबर पर है। यह शहर ऑस्ट्रेलिया सबसे खास शहरों में से एक है। यहां हर साल काफी टूरिस्ट यात्रा करते हैं।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

कोपेनहेगन

कोपेनहेगन शहर इस सूची में नौवें स्थान पर है। यह शहर डेनमार्क में स्थित है। बता दें कि यहां क्राइम रेट बाकी शहरों की तुलना में कम है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहरटोकियो

जापान की राजधानी टोकियो भी रहने लायक दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक है। ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में यह शहर आठवें पायदान पर है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

टोरंटो

टोरंटो दुनिया के सबसे चर्चित शहरों में से एक है क्योंकि हर साल यहां भारी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यह कनाडा के सबसे मशहूर शहरों में से एक है। इस बार इस सूची में यह शहर सातवें पायदान पर है।  

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

वैन्कूवर

रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 शहरों में वैन्कूवर का नाम भी शामिल है। यह शहर कनाडा में स्थित है। इस सूची में यह शहर छठे स्थान पर है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

कैलगरी

कैलगरी को भी इस बार रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 शहरों में जगह मिली है। यह शहर भी कनाडा में स्थित है। इस सूची में यह शहर पांचवें स्थान पर है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

ओसाका

जापान का शहर ओसका भी दुनिया के चर्चित शहरों में से एक है। इस सूची में यह शहर इस बार चौथे पायदान पर है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

सिडनी

इस साल सिडनी शहर तीसरे पायदान पर है। बता दें कि सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों में से एक है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

मेलबर्न

इस साल भी ऑस्ट्रलिया का मेलबर्न शहर रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 शहरों में दूसरे नंबर पर है। हालांकि, मेलबर्न को 100 में से 98।4 स्कोर मिले हैं। इससे यह पता चलता है कि मेलबर्न ने वियना को कड़ी टक्कर दी थी।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

वियना

रहने योग्य दुनिया के टॉप 10 शहरों में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का नाम सबसे ऊपर है। वियना को 100 में से 99।1 स्कोर मिले हैं। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न को पछाड़कर वियना ने सर्वाधिक रहने योग्य शहर का दर्जा हासिल किया है। दरअसल, अपराध दर में कमी की वजह से वियना को टॉप पोजीशन पर रखा गया है क्योंकि इस सर्वे में सबसे ज्यादा वेटेज अपराध के अंकों की होती है।

liveability index रहने के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहर

International News inextlive from World News Desk