कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Paper Bag Day 2023 : हर साल 12 जुलाई को वर्ल्ड पेपर बैग डे सेलिब्रेट होता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक बैग के इनवाॅयरमेंट पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और पेपर बैग और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस साल वर्ल्ड पेपर बैग डे 2023 की थीम है कुछ अलग करने की ठानें। प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करें और पेपर के बैग का उपयोग शुरू करें। पेपर बैग एक सस्टेनबल मैटेरियल से बने होते हैं। पेपर बैग बनाने में कम एनर्जी लगती है। इसके अलावा ये रीसायकल करने में आसान होते हैं।

world paper bag day 2023 : पेपर बैग के ऐसे फायदे सोच भी नहीं सकते,बैग पर बने ये सिंबल कहते हैं बहुत कुछ,यूज करने से पहले जरूर जानें
पहला पेपर बैग 19th सेंचुरी के मिड में यूनाइटेड स्टेट में फ्रांसिस वोले द्वारा बनाया गया था। इसके बाद यह काफी पाॅपुलर हुआ। वोले ने अपने स्टूडेंट को बुक्स ले जाने के लिए इसकी सलाह दी थी। इसके साथ ही इन्होंने पहली बार पेपर बैग बनाने की डिवाइस यानी कि मशीन बनाई थी।

पेपर बैग के ये हैं फायदे
पेपर बैग सामान ले जाने और पैकेजिंग के लिए बेस्ट आप्शन है। यह इनवाॅयमेंट के लिए नुकसानदायक नहीं है। वहीं इसके अपोजिट में प्लास्टिक बैग वाइल्ड लाइफ के लिए हार्मफुल होते हैं। इसके अलावा ये इनवाॅयरमेेंट को भी नुकसान पहुंचाते हैं। एक प्लास्टिक बैग नष्ट होने में कई साल लगते हैं। हालांकि पेपर बैग यूज करने से पहले उस पर बने इन सिंबल की जानकारी होना जरूरी है।

बैग पर बने ये सिंबल

  • मोबियस लूप
    पेपर बैग पर यह एक काॅमन सिंबल है लेकिन काफी फेमस है। मोबियस सिंबल यह बताता है कि यह पेपर बैग रिसायकल करने योग्य है।
    world paper bag day 2023 : पेपर बैग के ऐसे फायदे सोच भी नहीं सकते,बैग पर बने ये सिंबल कहते हैं बहुत कुछ,यूज करने से पहले जरूर जानें
  • ग्रीन डाॅट
    यदि आप किसी पेपर बैग पर यह सिंबल देखते हैं, तो इसका मतलब है कि निर्माता ने उस बैग की पैकेजिंग की रिकवरी व रिसायकल के लिए एक सर्टेन फाइनेंसियल कांट्रीब्यूशन दिया है।

world paper bag day 2023 : पेपर बैग के ऐसे फायदे सोच भी नहीं सकते,बैग पर बने ये सिंबल कहते हैं बहुत कुछ,यूज करने से पहले जरूर जानें

  • एफएससी

एफएससी का मतलब फारेस्ट स्टीवर्डशिप काउंसिल है। यह सर्टिफाइट प्रोडक्ट का प्रतीक है। इसका मतलब है कि पेपर बैग बनाने में उपयोग किया जाने वाला कागज लकड़ी के फाइबर से बना है।

world paper bag day 2023 : पेपर बैग के ऐसे फायदे सोच भी नहीं सकते,बैग पर बने ये सिंबल कहते हैं बहुत कुछ,यूज करने से पहले जरूर जानें

International News inextlive from World News Desk