दुनिया के हर 6 में से 1 व्यक्ति रहता है इंडिया में

दुनिया की कुल आबादी 7 अरब है। जबकि इंडिया की कुल आबादी 1.3 अरब है। यानी दुनिया की 18.5 परसेंट आबादी इंडिया में रहती है।

पाक और रूस से ज्यादा लोग यूपी में

20 करोड़ है इंडिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, जो कि रूस की पॉपुलेशन कुल 14.9 करोड़ और पाकिस्तान की पॉपुलेशन 18.2 करोड़ से भी ज्यादा है. 20.7 करोड़ है ब्राजील की पॉपुलेशन जो कि यूपी के लगभग बराबर है।  

पाक और रूस से ज्यादा लोग यूपी में,इंडियन पॉपुलेशन के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप

पूरे कनाडा से ज्यादा उड़ीसा की पॉपुलेशन

4.37 करोड़ है ओडिशा की जनसंख्या जो कि कनाडा की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है।

यूपी और बिहार मिलकर अमेरिका के बराबर

31.1 करोड़ है अमेरिका की कुल जनसंख्या और 9.9 करोड़ है बिहार की जनसंख्या। ऐसे में, यूपी और बिहार की जनसंख्या  मिला दें तो वह आने वाले 5 सालों में अमेरिका के बराबरी कर लेगा।

नामीबिया की पॉपुलेशन से ज्यादा इंडिया में सैनिक

25 लाख है इंडिया की कुल आर्मी स्ट्रेंथ यानी नमीबिया (23 लाख) से भी ज्यादा।

डेनमार्क से ज्यादा पॉपुलेशन वाले है कानपुर और लखनऊ

60 लाख है लखनऊ और कानपुर शहर की आबादी। जोकि डेनमार्क (56 लाख) देश से भी ज्यादा है।

श्रीलंका के बराबर लोग अकेले अमची मुंबई में रहते हैं

2करोड़ लगभग है अकेले मुंबई की आबादी, जोकि श्रीलंका (2.04 करोड़) के बराबर है।

पाक और रूस से ज्यादा लोग यूपी में,इंडियन पॉपुलेशन के बारे में ये नहीं जानते होंगे आप

पाक की पॉपुलेशन से ज्यादा इंडिया में मुस्लिम

17.2 करोड़ है देश में मुस्लिमों की कुल आबादी जोकि पाकिस्तान की कुल आबादी के बराबर है।

थाईलैंड से ज्यादा लोग रहते हैं इंडिया की झुग्गियों में

6.5 करोड़ लोग इंडिया में रहते हैं झुग्गियों में। ये थाईलैंड की कुल पॉपुलेशन से भी ज्यादा है।

इंडिया के ज्यादातर गांव की पॉपुलेशन वेटिकन देश से ज्यादा

800 की जनसंख्या है दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन की, जबकि इंडिया के मध्यम आकार के गांवों की आबादी भी इससे कहीं ज्यादा होती है।

लगातार बढ़ती जनसंख्या

1.67 अरब है चीन की आबादी। 2025 में इंडिया चीन को जनसंख्या में छोड़ देगा पीछे। साल 1901 की तुलना में इंडिया की आबादी में 332 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है। 18.1 करोड़ जनसंख्या वृद्धि हुई इंडिया में 2001 से 2011 के बीच। यह पाक की कुल जनसंख्या के लगभग बराबर थी। इंडिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों की बात करें तो यूपी, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk