कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World UFO Day 2023 : हर साल 2 जुलाई के दिन वर्ल्ड यूएफओ डे सेलिब्रेट (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट) किया जाता है। इस डे को सेलिब्रेट करने के पीछे की बड़ी वजह लोगों को आसमान में अज्ञात तरीके से उड़ने वाली चीजों के बारे में जागरूक करना है। यूएफओ को सामान्य बोलचाल में उड़न तश्तरी के नाम से भी पुकारा जाता है। यूएफओ हमेशा से ही लोगों के बीच सेंटर आफ अट्रैक्शन में रहे हैं। यूएफओ पर अब तक तमाम फिल्में भी बन चुकी हैं। इसके साथ ही अमेरिका समेत कई अन्य देश अपने यहां यूएफओ देखे जाने का दावा कर चुके हैं। इसमें भारत भी शामिल है।

अमेरिका में यूएफओ

पहली बार यूएफओ अमेरिका में देखा गया। 24 जून, 1947 में एविएटर केनेथ अर्नाल्ड ने दावा किया था कि उन्हें आसमान में उड़ती हुई अज्ञात चीज दिखी।उन्होंने उसका आकार भी बताया था।

मैक्सिको में यूएफओ

इसके कुछ ही दिन बाद 1947 में ही मैक्सिको में यूएफओ दिखने की बात सामने आयी। यह मामला काफी चर्चा में रहा। हालांकि कई सालों तक इसकी खोज हुयी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

जापान में यूएफओ

जापान में भी 1986 में यूएफओ देखने की बात सामने आई थी। जापान बोइंग 747 विमान के क्रू मेंबर्स ने दो अज्ञात वस्तुओं के दिखने की बात स्वीकारी थी। चर्चा में आने बाद इस पर भी रिसर्च की गयी।

ब्राजील में यूएफओ

ब्राजील में भी यूएफओ घटना काफी चर्चा में रही। 1996 में तीन बहनों ने यूएफओ देखने का दावा किया था। उन्होंने उसका रंग भूरा, पैर और बड़ी सी लाल आंखे, पतला शरीर होने का दावा किया था।

भारत में यूएफओ

अक्टूबर 2007 में भारत के कोलकाता में भी यूएफओ दिखा था। एक प्राइवेट कंपनी के सीनियर एग्क्यूटिव ने इसके दिखने की बात कही थी। यही नहीं उसने इसका वीडियो बनाने का दावा भी किया था।

International News inextlive from World News Desk