सिडनी (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में दक्षिण अफ्रीका, चिली और मेक्सिको पिछले कुछ दिनों से यूके से आगे निकल चुके हैं। इन सभी देशों में कोविड-19 के मामले तीन लाख से ज्यादा हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक संक्रमण की वजह से वर्ल्ड में अब तक 595,459 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में 210 से ज्यादा देश रोजाना संक्रमण की रिपोर्ट कर रहे हैं। सबसे पहली रिपोर्ट चीन से दिसंबर 2019 में की गई थी।
इन पांच देशों में हुई कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें
दुनिया में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौत होने वाले पांच देशों में अमेरिका (139202) सबसे टाॅप पर है। इसके बाद ब्राजील में 77851, यूके में 45233, मेक्सिको में 38310 और इटली में 35028 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। नोवल कोरोना वायरस से वर्ल्ड में सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों की सूची में अमेरिका (3666134) सबसे ऊपर बना हुआ है। इसके बाद सूची में ब्राजील (2046328), भारत (1003832), रूस (759203) और पेरू (345537) शामिल है।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 139202 3666134
ब्राजील 77851 2046328
भारत 25602 1003832
रूस 12123 759203
पेरू 12799 345537
दक्षिण अफ्रीका 4804 337594
मेक्सिको 38310 331298
चिली 8347 326520
यूके 45233 323852
स्पेन 28420 278109
ईरान 13791 269440
पाकिस्तान 5475 259999
सऊदी अरब 2407 245851
इटली 35028 243967
तुर्की 5458 217799
फ्रांस 30138 208776
जर्मनी 9055 200911
बांग्लादेश 2547 199357
कोलंबिया 6288 182140
अर्जेंटीना 2178 119301
कनाडा 8839 109670
कतर 153 105898
मिस्र 4188 86474
इराक 3522 86148
चीन 4634 83622
इंडोनेशिया 3957 83130
स्वीडन 5619 77281
इक्वाडोर 5250 72444
कजाकिस्तान 375 66895
बेलारूस 491 65782
ओमान 298 64193
बेल्जियम 9795 63238
फिलिपींस 1660 63001
कुवैत 404 58221
उक्रेन 1456 57264
संयुक्त अरब अमीरात 337 56422
बोल्विया 2049 56102
नीदरलैंड्स 6138 51454
पनामा 1038 51408
डोमिनिकन रिपब्लिक 942 50113
पुर्तगाल 1682 48077
सिंगापुर 27 47454
इजराइल 380 44714
पोलैंड 1612 39407
रोमानिया 1988 35802
बहरीन 124 35473
अफगानिस्तान 1147 35229
नाइजीरिया 769 34854
अर्मेनिया 620 34001
ग्वाटेमाला 1443 33809

International News inextlive from World News Desk