लंदन (राॅयटर्स)। दुनिया में चीन ने दिसंबर 2019 में सबसे पहले नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। तब से अब तक इस वायरस से संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 210 से ज्यादा देश रोजाना कोविड-19 से संक्रमण की रिपोर्ट कर रहे हैं। वर्ल्ड में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1.67 करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है। यह लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में 659,413 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया के पांच देश
कोविड-19 से अमेरिका और ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक अमेरिका में 43,76,220 और ब्राजील में 24,83,191 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इन दोनों देशों में कोविड-19 के संक्रमण से मरीजों की सबसे ज्यादा मौत भी हुई है। अमेरिका में संक्रमण से जहां 1,49,745 मरीज अपनी जान गंवा बैठे हैं वहीं ब्राजील में 88,539 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में 14,83,156, रूस में 8,23,515 और दक्षिण अफ्रीका में 4,59,761 लोग अभी तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 149745 4376220
ब्राजील 88539 2483191
भारत 33425 1483156
रूस 13504 823515
दक्षिण अफ्रीका 7257 459761
मेक्सिको 44876 402697
पेरू 18612 395005
चिली 9240 349800
यूके 45878 331316
स्पेन 28436 298464
ईरान 16147 296273
पाकिस्तान 5865 275225
सऊदी अरब 2789 270831
कोलंबिया 9074 267385
इटली 35123 246488
बांग्लादेश 3000 229185
तुर्की 5645 227982
फ्रांस 30209 217927
जर्मनी 9094 206238
अर्जेंटीना 3179 173355
इराक 4535 115332
कनाडा 8912 114995
कतर 167 109880
इंडोनेशिया 4901 102051
मिस्र 4652 92482
कजाकिस्तान 585 84648
चीन 4634 83959
फिलिपींस 1947 83673
इक्वाडोर 5584 82279
स्वीडन 5702 79494
ओमान 402 77904
बोल्विया 2720 72327
बेलारूस 543 67366
उक्रेन 1629 66575
बेल्जियम 9822 66428
इजराइल 486 65791
कुवैत 442 65149
डोमिनिकन रिपब्लिक 1101 64690
पनामा 1349 62223
संयुक्त अरब अमीरात 347 59546
नीदरलैंड्स 6139 53374
सिंगापुर 27 51198
पुर्तगाल 1722 50410
रोमानिया 2239 47053
ग्वाटेमाला 1782 46451
पोलैंड 1682 43904
नाइजीरिया 860 41180
होंडुरास 1166 39741
बहरीन 141 39482
अर्मेनिया 713 37629

International News inextlive from World News Desk