लंदन (राॅयटर्स)। कोरोना वायरस से संक्रमण दुनिया में रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिसंबर 2019 में चीन ने दुनिया में सबसे पहले कोविड-19 से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। तब से कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं। वर्तमान में 210 से ज्यादा देश प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट कर रहे हैं। अभी तक दुनिया में 1.70 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में अब तक 666,411 मरीज कोविड-19 संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
संक्रमण के तकरीबन आधे मामले अमेरिका और ब्राजील से
नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के तकरीबन आधे मामले अमेरिका और ब्राजील से हैं। अभी तक दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिका में 44,42,916 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह ब्राजील में 25,52,265, भारत में 15,31,669, रूस में 8,28,990 और दक्षिण अफ्रीका में 4,71,123 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया में 1.70 करोड़ संक्रमित लोगों में से आधे से ज्यादा संख्या अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और दक्षिण अफ्रीका से हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 151244 4442916
ब्राजील 90134 2552265
भारत 34193 1531669
रूस 13673 828990
दक्षिण अफ्रीका 7497 471123
मेक्सिको 45361 408449
पेरू 18816 400683
चिली 9278 351575
यूके 45961 332079
स्पेन 28441 300495
ईरान 16343 298909
पाकिस्तान 5892 276288
कोलंबिया 9454 276055
सऊदी अरब 2816 272590
इटली 35129 246776
बांग्लादेश 3035 232194
तुर्की 5659 228924
फ्रांस 30223 218736
जर्मनी 9100 207101
अर्जेंटीना 3288 178996
इराक 4603 118300
कनाडा 8917 115471
कतर 169 110153
इंडोनेशिया 4975 104432
मिस्र 4728 93356
कजाकिस्तान 793 86192
फिलिपींस 1962 85486
चीन 4634 84060
इक्वाडोर 5623 83193
स्वीडन 5730 79782
ओमान 412 78569
बोल्विया 2808 73534
इजराइल 491 68299
उक्रेन 1650 67597
बेलारूस 548 67518
बेल्जियम 9833 66662
डोमिनिकन रिपब्लिक 1123 66182
कुवैत 444 65903
पनामा 1374 63269
संयुक्त अरब अमीरात 347 59921
नीदरलैंड्स 6139 53621
सिंगापुर 27 51532
पुर्तगाल 1725 50613
रोमानिया 2269 48235
ग्वाटेमाला 1835 47605
पोलैंड 1694 44416
नाइजीरिया 868 41804
होंडुरास 1214 40460
बहरीन 144 40311
अर्मेनिया 723 37937

International News inextlive from World News Desk