लंदन (राॅयटर्स)। चीन ने दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। इसके बाद से ही कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में तेजी से फैलता ही जा रहा है। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण और मौतों की लगातार रिपोर्ट कर रहे हैं। संक्रमण से अमेरिका, ब्राजील और भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। अमेरिका और ब्राजील में कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग हैं। संक्रमण से मौतें भी इन्हीं दोनों देशों में सबसे ज्यादा हुई है।
कोरोना वायरस महामारी कंट्रोल करने के लिए सख्त लाॅकडाउन
आस्ट्रेलिया के दूसरे बड़े शहर मेलबोर्न अपने दूसरे सख्त पाबंदियों के पहले दिन में प्रवेश कर गया है। फिलिपींस ने सख्त लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। राजधानी के आसपास कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण को लेकर चिंता के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, दुनिया भर में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 1.80 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमण से वर्ल्ड में अब तक 687,259 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 155343 4684223
ब्राजील 94104 2733677
भारत 37364 1750723
रूस 14128 850870
दक्षिण अफ्रीका 8005 503290
मेक्सिको 47746 439046
पेरू 19614 428850
चिली 9608 359727
यूके 46193 334576
कोलंबिया 10650 317651
ईरान 16766 309437
स्पेन 28445 306376
पाकिस्तान 5976 279699
सऊदी अरब 2866 278835
इटली 35141 247537
बांग्लादेश 3154 240746
तुर्की 5691 232856
फ्रांस 30238 219960
जर्मनी 9114 208767
अर्जेंटीना 3648 201919
इराक 4741 129151
कनाडा 8945 116885
इंडोनेशिया 5236 111455
कतर 174 111107
फिलिपींस 2059 103185
मिस्र 4774 94316
कजाकिस्तान 793 91593
इक्वाडोर 5736 86232
चीन 4634 84385
स्वीडन 5743 80422
बोल्विया 3153 80153
ओमान 421 79159
डोमिनिकन रिपब्लिक 1178 72243
इजराइल 526 72218
उक्रेन 1725 72168
बेल्जियम 9845 69402
बेलारूस 567 68067
कुवैत 447 67911
पनामा 1471 67453
संयुक्त अरब अमीरात 351 60999
नीदरलैंड्स 6149 55098
रोमानिया 2413 53186
सिंगापुर 27 52826
पुर्तगाल 1738 51463
ग्वाटेमाला 1995 51306
पोलैंड 1731 46894
नाइजीरिया 878 43537
होंडुरास 1368 42685
बहरीन 146 41190
जापान 1026 39969

International News inextlive from World News Desk