लंदन (राॅयटर्स)। दुनिया भर में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 1.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, संक्रमण से अब तक वर्ल्ड में 699,948 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले चीन ने दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस से संक्रमण की सूचना दी थी। इसके बाद से लगातार दुनिया में संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से संक्रमण और उससे होने वाली मौत की रोजाना रिपोर्ट कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका, ब्राजील और भारत
दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, जहां अब तक 47,86,914 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,57,308 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 28,01,921 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित और 95,819 मरीजों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है जहां कोविड-19 से अब तक 18,55,745 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 38,938 मरीज संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 157308 4786914
ब्राजील 95819 2801921
भारत 38938 1855745
रूस 14351 861423
दक्षिण अफ्रीका 8884 521318
मेक्सिको 48869 449961
पेरू 20007 439890
चिली 9745 362951
यूके 46299 336928
कोलंबिया 11315 334979
स्पेन 28498 320668
ईरान 17617 314786
सऊदी अरब 2984 281435
पाकिस्तान 5999 280461
इटली 35171 248419
बांग्लादेश 3234 244020
तुर्की 5765 234934
फ्रांस 30294 226227
अर्जेंटीना 3979 213535
जर्मनी 9129 211309
इराक 5017 134722
कनाडा 8958 117793
इंडोनेशिया 5388 115056
फिलिपींस 2115 112593
कतर 177 111538
मिस्र 4912 94752
कजाकिस्तान 1058 93820
इक्वाडोर 5808 87963
चीन 4634 84464
बोल्विया 3320 83361
स्वीडन 5747 81181
ओमान 421 79159
इजराइल 554 75083
डोमिनिकन रिपब्लिक 1213 74295
उक्रेन 1764 74219
बेल्जियम 9850 70314
पनामा 1522 69424
कुवैत 465 68774
बेलारूस 574 68250
संयुक्त अरब अमीरात 351 61352
नीदरलैंड्स 6149 55955
रोमानिया 2480 55241
सिंगापुर 27 53347
ग्वाटेमाला 2037 52365
पुर्तगाल 1739 51681
पोलैंड 1738 48149
होंडुरास 1400 44299
नाइजीरिया 896 44129
जापान 1036 42167
बहरीन 151 42132

International News inextlive from World News Desk