टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण बढ़कर दुनिया में 2.35 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुका है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से अब तक वर्ल्ड में 808,476 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में सबसे पहले चीन ने दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। इसके बाद से ही दुनिया में तेजी से कोरोना वायरस से संक्रमण फैलता ही जा रहा है। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश कोविड-19 से संक्रमण या मौत की रिपोर्ट रोजाना कर रहे हैं।
दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित, संक्रमण और मौतें सबसे अधिक यहीं
वर्ल्ड में पांच देश कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिका में अब तक 1,76,814 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 57,18,724 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 1,14,744 मरीजों की संक्रमण से मौत और अब तक 36,05,783 लोग संक्रमित हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है जहां अब तक 57,542 मरीजों की मौत और 31,06,348 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चौथे नंबर पर रूस और पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 176814 5718724
ब्राजील 114744 3605783
भारत 57542 3106348
रूस 16383 956749
दक्षिण अफ्रीका 13059 609773
पेरू 27663 594326
मेक्सिको 60480 560164
कोलंबिया 17316 541147
स्पेन 28838 407879
चिली 10852 397671
ईरान 20502 356792
यूके 41429 356214
अर्जेंटीना 6985 342154
सऊदी अरब 3619 307479
बांग्लादेश 3941 294598
पाकिस्तान 6244 293261
फ्रांस 30503 269244
इटली 35437 259345
तुर्की 6121 258249
जर्मनी 9269 232864
इराक 6283 197085
फिलीपींस 2998 189601
इंडोनेशिया 6594 151498
कनाडा 9073 124896
इक्वाडोर 6310 120769
कतर 193 116765
बोल्विया 4509 109149
उक्रेन 2271 104958
कजाकिस्तान 1415 104718
इजराइल 819 100716
मिस्र 5243 97237
डोमनिका रिपब्लिक 1567 91161
पनामा 1892 88327
स्वीडन 5810 86068
चीन 4634 84967
ओमान 609 83769
बेल्जियम 9988 81468
कुवैत 513 79957
मोमानिया 3272 78505
बेलारूस 642 70468
ग्वाटेमाला 2594 68188
संयुक्त अरब अमीरात 375 67007
नीदरलैंड्स 6200 66554
जापान 1203 63503
पोलैंड 1955 61762
सिंगापुर 27 56353
पुर्तगाल 1796 55597
होंडूरास 1654 54511
मोरक्को 888 52349
नाइजीरिया 997 51905

International News inextlive from World News Desk