टोक्यो (राॅयटर्स)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि दुनिया भर में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन मौत की दर कम हुई है। हांगकांग में एक और यूरोप में दो मरीज दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे लोगों की इम्युनिटी को लेकर चिंता है। दक्षिण कोरिया ने सियोल क्षेत्र में डाॅक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया है। दरअसल यहां डाॅक्टर तीन दिनों की हड़ताल कर रहे हैं। यह हड़ताल सरकार के कुछ प्रस्तावों को लेकर है।
बिना लक्षण वाले कोविड-19 पाॅजिटिव
दुनिया भर के 210 से ज्यादा देश रोजाना कोराेना वायरस से संक्रमण और उससे होने वाली मौतों की रिपोर्ट कर रहे हैं। दुनिया में सबसे पहले चीन ने दिसंबर 2019 में कोविड-19 से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। भारत में लगातार आठवें दिन 60,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। फ्रांस में मंगलवार को संक्रमण के 3,304 नये मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 177302 5757461
ब्राजील 115309 3622861
भारत 58390 3167323
रूस 16568 966189
दक्षिण अफ्रीका 13159 611450
पेरू 27813 600438
मेक्सिको 60800 563705
कोलंबिया 17612 551696
स्पेन 28924 412354
चिली 10958 400974
ईरान 20901 363363
यूके 41449 358251
अर्जेंटीना 7366 350867
सऊदी अरब 3722 309768
बांग्लादेश 4028 299628
पाकिस्तान 6255 293711
फ्रांस 30550 283002
तुर्की 6163 261194
इटली 35445 261174
जर्मनी 9246 234988
इराक 6596 211987
फिलीपींस 3038 197164
इंडोनेशिया 6759 155412
कनाडा 9083 125647
कतर 194 117498
बोल्विया 4578 110148
इक्वाडोर 6368 109030
उक्रेन 2318 108415
इजराइल 856 105252
कजाकिस्तान 1415 104902
मिस्र 5280 97478
डोमनिका रिपब्लिक 1585 92217
पनामा 1906 88912
स्वीडन 5814 86891
चीन 4634 84981
ओमान 642 84652
बेल्जियम 9996 82092
कुवैत 519 81573
रोमानिया 3367 80390
बेलारूस 652 70727
ग्वाटेमाला 2630 69651
संयुक्त अरब अमीरात 377 67621
नीदरलैंड्स 6232 67543
जापान 1230 64714
पोलैंड 1977 63073
सिंगापुर 27 56435
पुर्तगाल 1805 55912
होंडूरास 1683 55479
मोरक्को 955 54528
नाइजीरिया 1004 52548

International News inextlive from World News Desk