लंदन (राॅयटर्स)। चीन ने दुनिया में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमण की दिसंबर 2019 में रिपोर्ट की थी। इसके बाद से ही लगातार कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण या मौत की रिपोर्ट कर रहे हैं। ब्रिटेन ने कहा है कि देश में कोविड-19 संबंधी तीन अध्ययनों को 11 मिलियन डाॅलर का फंड देकर सपोर्ट करेगी। इन अध्ययनों में मानव की इम्युनिटी पर नोवल कोरोना वायरस के असर को समझने की कोशिश की जा रही है। पोलैंड ने क्वाॅरंटीन पीरियड घटा कर 14 दिनों से 10 दिन करने का निर्णय लिया है। यह अवधि उन संदिग्ध लोगों के लिए है जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण का संदेह है।
नियमों में ढील से बढ़ रहे संक्रमण के मामले
दक्षिण कोरिया अथाॅरिटी ने उच्च स्तर के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों में ढील दी है। ऐसा तब किया गया है जब देश में रोजाना तीन अंकों में संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। लाॅकडाउन में डील देने की वजह से आस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां रोजाना दो अंकों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 77,266 नये संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 179725 5839682
ब्राजील 118649 3761391
भारत 60472 3310234
रूस 16804 975576
दक्षिण अफ्रीका 13628 618286
पेरू 28124 613378
कोलंबिया 18468 582022
मेक्सिको 62076 573888
स्पेन 28996 447361
चिली 11072 404084
अर्जेंटीना 8050 380292
ईरान 21137 367796
यूके 41477 360821
सऊदी अरब 3785 311855
बांग्लादेश 4082 302147
पाकिस्तान 6274 294638
फ्रांस 30576 294057
तुर्की 6209 263998
इटली 35463 263949
जर्मनी 9255 238180
इराक 6740 219435
फिलीपींस 3234 205581
इंडोनेशिया 7064 162884
कनाडा 9094 126417
कतर 195 117988
बोल्विया 4726 112094
उक्रेन 2403 112059
इक्वाडोर 6471 111219
इजराइल 877 109039
कजाकिस्तान 1523 105243
मिस्र 5317 97825
डोमनिका रिपब्लिक 1630 92964
पनामा 1948 90333
स्वीडन 5820 87072
ओमान 650 85005
चीन 4634 85004
रोमानिया 3459 83150
बेल्जियम 9879 83030
कुवैत 522 82945
ग्वाटेमाला 2685 71856
बेलारूस 662 71165
नीदरलैंड्स 6232 68624
संयुक्त अरब अमीरात 378 68511
जापान 1254 66481
पोलैंड 2010 64689
मोरक्को 1011 57085
पुर्तगाल 1809 56671
होंडूरास 1747 56649
सिंगापुर 27 56572
नाइजीरिया 1010 53021

International News inextlive from World News Desk