टोक्यो (राॅयटर्स)। दुनिया भर में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 2.57 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में अब तक 855,590 मरीजों की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस का दुनिया का पहला संक्रमण चीन ने रिपोर्ट किया था। इसके बाद से ही इस संक्रमण ने पूरी दुनिया को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले लिया है। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश या इलाके कोविड-19 से संक्रमण या मौत की रोजाना रिपोर्ट कर रहे हैं।
कोविड-19 से सबसे ज्यादा पांच देश प्रभावित
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में सबसे ज्यादा पांच प्रभावित देशों में अमेरिका टाॅप पर है। यहां अब तक 60,89,955 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील है। यहां इस महामारी ने अब तक 39,50,931 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। तीसरे नंबर पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है। यहां अब तक कोरोना वायरस से 36,91,166 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चौथे नंबर पर रूस है, जहां 10,00,048 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पांचवें नंबर पर पेरू है जहां 6,57,129 संक्रमित हो चुके हैं।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 184719 6089955
ब्राजील 122596 3950931
भारत 65288 3691166
रूस 17299 1000048
पेरू 29068 657129
दक्षिण अफ्रीका 14263 628259
कोलंबिया 20052 624069
मेक्सिको 65241 606036
स्पेन 29152 488827
अर्जेंटीना 8919 428239
चिली 11321 413119
ईरान 21672 376894
यूके 41504 367621
फ्रांस 30661 320109
सऊदी अरब 3929 316670
बांग्लादेश 4316 314946
पाकिस्तान 6298 296149
तुर्की 6417 271705
इटली 35491 270189
जर्मनी 9271 243625
इराक 7123 238338
फिलीपींस 3597 224264
इंडोनेशिया 7505 177571
कनाडा 9132 129425
उक्रेन 2605 123303
कतर 198 118994
इजराइल 946 118776
बोल्विया 5027 116598
इक्वाडोर 6571 114309
कजाकिस्तान 1523 105872
मिस्र 5421 98939
डोमनिका रिपब्लिक 1738 94979
पनामा 2018 93552
रोमानिया 3681 88593
ओमान 689 85928
कुवैत 534 85811
बेल्जियम 9895 85236
चीन 4634 85058
स्वीडन 5813 84521
ग्वाटेमाला 2778 74893
बेलारूस 681 71843
नीदरलैंड्स 6232 71129
संयुक्त अरब अमीरात 384 70805
जापान 1326 69863
पोलैंड 2058 67922
मोरक्को 1141 62590
होंडूरास 1873 61014
पुर्तगाल 1824 58243
सिंगापुर 27 56852
नाइजीरिया 1013 54008

International News inextlive from World News Desk