टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 2.6 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोवकिड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में 872,903 मरीजों की जान जा चुकी है। दुनिया में सबसे पहले चीन ने दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। इसके बाद से दुनिया में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में 210 से ज्यादा देश या इलाके कोरोना वायरस से संक्रमण या इससे होने वाली मौतों के बारे में रोजाना रिपोर्ट कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित सात देश
नोवल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां अब तक 62 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां अब तक 40 लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर चुका है। वहीं दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत वर्ल्ड में तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। यहां अब तक 39 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। चौथे नंबर पर रूस जहां अब 10 लाख, पांचवें नंबर पर पेरू जहां 6.7 लाख, छठें नंबर पर कोलंबिया जहां 6.5 लाख और सातवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका जहां अब तक 6.3 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 187791 6215995
ब्राजील 125502 4091801
भारत 68472 3936747
रूस 17649 1015105
पेरू 29405 670145
कोलंबिया 20888 650062
दक्षिण अफ्रीका 14678 635078
मेक्सिको 66851 623090
स्पेन 29418 516843
अर्जेंटीना 9623 461882
चिली 11494 418424
ईरान 22044 382772
यूके 41537 372804
फ्रांस 30724 343258
सऊदी अरब 4015 319141
बांग्लादेश 4351 317528
पाकिस्तान 6335 297512
तुर्की 6564 276555
इटली 35518 274644
जर्मनी 9291 247415
इराक 7275 247039
फिलीपींस 3737 232072
इंडोनेशिया 7832 187537
कनाडा 9141 131124
उक्रेन 2761 130951
इजराइल 976 122779
कतर 201 119637
बोल्विया 5343 119580
इक्वाडोर 6674 117175
कजाकिस्तान 1588 106121
मिस्र 5495 99582
डोमनिका रिपब्लिक 1801 96629
पनामा 2063 95596
रोमानिया 3812 92595
कुवैत 537 88243
बेल्जियम 9899 86544
ओमान 705 86380
चीन 4634 85102
स्वीडन 5835 84985
ग्वाटेमाला 2804 76358
नीदरलैंड्स 6235 73208
संयुक्त अरब अमीरात 387 72766
बेलारूस 701 72485
जापान 1365 71705
पोलैंड 2092 69129
मोरक्को 1184 63781
होंडूरास 1954 63158
पुर्तगाल 1833 59457
सिंगापुर 27 56949
नाइजीरिया 1048 54587

International News inextlive from World News Desk