टोक्यो (राॅयटर्स)। इस समय दुनिया में कोविड-19 के 8,397,752 एक्टिव केस हैं। यह अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 29 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस से अब तक दुनिया भर में 19,664,462 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर 67.80 प्रतिशत है। दुनिया भर में कोविड-19 के संक्रमण से 922,346 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। इससे होने वाली मौत की दर 3.20 प्रतिशत है।

चीन से 220 देशों तक फैल चुकी यह महामारी

इस महामारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। चीन ने दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट की थी। 11 मार्च, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था। चीन से शुरू होकर यह महामारी अब 220 देशों और इलाकों तक फैल चुकी है। इनमें से दुनिया के 197 देशों या इलाकों ने नोवल कोरोना वायरस से मौत की रिपोर्ट की है।

दुनिया में नोवल कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड मामले

डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि दुनिया में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकाॅर्ड मामले सामने आए हैं। रविवार को उसके पिछले 24 घंटों के दौरान नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 307,930 नये मामले रिपोर्ट किए गए हैं। ये मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील से रिपोर्ट किए गए हैं। भारत से एक दिन में 94,372, अमेरिका में 45,523 और ब्राजील में 43,718 नये मामले सामने आए हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 6534484 194147 2777106
भारत 4754356 78586 3702595
ब्राजील 4330455 131625 3573958
रूस 1062811 18578 876225
पेरू 729619 30710 566796
कोलंबिया 716319 22924 599385
मेक्सिको 668381 70821 471623
दक्षिण अफ्रीका 648214 15427 576423
स्पेन 584180 29747 150376
अर्जेंटीना 555537 11352 419513
चिली 434748 11949 406326
फ्रांस 414620 30916 89059
ईरान 402029 23157 346242
यूके 398917 41628 344
बांग्लादेश 337520 4733 240643
सऊदी अरब 325651 4268 302870
पाकिस्तान 301481 6379 289429
तुर्की 289635 6999 257731
इटली 287755 35610 213634
इराक 282672 7881 217396
फिलीपींस 261216 4371 207568
जर्मनी 259080 9319 231615
इंडोनेशिया 218382 8723 155010
उक्रेन 154335 3178 68893
इजराइल 152722 1103 113496
कनाडा 136659 9171 120431
इक्वाडोर 127550 10903 97063
बोल्विया 126791 7344 84289
कतर 121740 205 118682
कजाकिस्तान 106803 1634 100615
डोमनिका रिपब्लिक 103660 1968 77182
रोमानिया 103495 4163 43025
पनामा 101745 2166 74107
मिस्र 100708 5607 82473
कुवैत 94764 560 84995
बेल्जियम 92478 9923 18671
ओमान 88337 762 83325
स्वीडन 86505 5846 10163
चीन 85184 4634 80399
नीदरलैंड्स 82099 6254 250
ग्वाटेमाला 81909 2957 70927
मोरक्को 79767 1491 61850
संयुक्त अरब अमीरात 78363 399 68983
जापान 76486 1460 67558
बेलारूस 74173 750 72584
पोलैंड 74152 2188 60659
होंडूरास 67789 2079 17873
पुर्तगाल 63983 1867 44069
इथोपिया 63888 996 24493
वेनेजुएला 60540 485 48644

International News inextlive from World News Desk