टोक्यो (राॅयटर्स)। कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक 19,884,289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस जानलेवा संक्रमण से ठीक होने की दर 67.90 प्रतिशत है। वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस के दुनिया में 8,454,468 एक्टिव केस हैं। यानी ये लोग नोवल कोरोना वायरस से इस समय संक्रमित चल रहे हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 28.90 प्रतिशत है। वहीं यह जानलेवा संक्रमण दुनिया में 926,716 मरीजों की जान ले चुका है। यानी कोरोना वायरस से होनी वाली मौत की दर 3.20 प्रतिशत है।
197 देशों में हो चुकी है कोविड-19 से मौत
पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई थी। तब से यह संक्रमण दुनिया के तकरीबन हर देश में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल 11 मार्च को इसे महामारी घोषित कर दिया था। तब से अब तक यह संक्रमण दुनिया के 220 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। 197 देशों ने कोविड-19 के संक्रमण से मौत की रिपोर्ट की है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत कोरोना वायरस से दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 6571985 194570 2803149
भारत 4846427 79722 3780107
ब्राजील 4345610 132006 3613184
रूस 1068320 18635 878700
पेरू 733860 30812 573364
कोलंबिया 721892 23123 606925
मेक्सिको 671716 71049 475795
दक्षिण अफ्रीका 648214 15427 576423
स्पेन 611584 29848 150376
अर्जेंटीना 565446 11667 428953
चिली 436433 12013 407725
फ्रांस 420778 30950 89059
ईरान 404648 23313 348013
यूके 398917 41628 344
बांग्लादेश 339332 4759 243155
सऊदी अरब 326258 4305 303930
पाकिस्तान 302020 6383 289806
इराक 294478 8086 217396
तुर्की 292878 7119 260058
इटली 288763 35624 213950
फिलीपींस 261216 4371 207568
जर्मनी 260502 9322 232903
इंडोनेशिया 221523 8841 158405
इजराइल 156823 1126 115098
उक्रेन 156797 3211 69543
कनाडा 138010 9179 121224
इक्वाडोर 127867 10922 97063
बोल्विया 127619 7394 85198
कतर 121975 205 118931
कजाकिस्तान 106855 1634 100627
रोमानिया 104187 4185 43244
डोमनिका रिपब्लिक 103660 1968 77182
पनामा 102204 2173 74782
मिस्र 101009 5648 84161
कुवैत 95472 563 85501
बेल्जियम 93455 9925 18706
ओमान 89746 780 83771
मोरक्को 86686 1578 67528
स्वीडन 86505 5846 10163
चीन 85194 4634 80415
नीदरलैंड्स 83399 6254 250
ग्वाटेमाला 82172 2972 71352
संयुक्त अरब अमीरात 79780 399 69981
जापान 76486 1460 67558
पोलैंड 74529 2203 61097
बेलारूस 74360 756 72609
होंडूरास 67789 2079 17873
इथोपिया 64786 1022 25333
पुर्तगाल 64596 1871 44185
वेनेजुएला 61569 494 49371

International News inextlive from World News Desk