बेंगलुरू (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 35,675,527 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया में कम से कम 1,043,780 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

रिकवरी रेट बढ़कर 70.2 प्रतिशत

इस समय दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,575,437 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 26.8 प्रतिशत है। कोविड-19 से अब तक 25,056,310 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्ल्ड में कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 70.2 प्रतिशत पहुंच गया है।

डेथ रेट घट कर 2.9 प्रतिशत

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में अब तक कम से कम 1,043,780 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मरने वालाें की दर घट कर 2.9 प्रतिशत रह गई है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण दुनिया के 220 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनिया के 198 देश कोविड-19 से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7525313 210968 3342656
भारत 6757131 104555 5744693
ब्राजील 4927235 146675 4290000
रूस 1237504 21663 988576
कोलंबिया 862158 26844 766300
पेरू 829999 32834 712888
स्पेन 813412 32225 150376
अर्जेंटीना 809728 21468 649017
मेक्सिको 765082 79268 553937
दक्षिण अफ्रीका 682215 17016 615684
फ्रांस 613851 32224 98084
यूके 560533 42445 344
ईरान 479825 27419 394800
चिली 471746 13037 443453
इराक 382949 9464 312158
बांग्लादेश 370132 5375 283182
सऊदी अरब 337243 4923 322612
इटली 330263 36030 234099
तुर्की 327557 8553 287599
फिलीपींस 324762 5840 273123
पाकिस्तान 315727 6523 300616
इंडोनेशिया 307120 11253 232593
जर्मनी 302929 9508 263320
इजराइल 274423 1771 208819
उक्रेन 234584 4520 103401
कनाडा 171323 9530 143994
नीदरलैंड्स 145019 6482 250
इक्वाडोर 141339 11681 120511
रोमानिया 139612 5121 109898
मोरक्को 137248 2229 104136
बोल्विया 137107 8129 98007
बेल्जियम 132203 10078 19700
कतर 126943 216 123893
पनामा 115919 2430 92423
डोमनिका रिपब्लिक 115054 2144 90942
कजाकिस्तान 108296 1746 103367
कुवैत 108268 632 100179
मिस्र 103781 5990 97398
पोलैंड 102080 2659 73552
संयुक्त अरब अमीरात 100794 435 90556
ओमान 98585 935 88528
स्वीडन 96145 5883 10163
ग्वाटेमाला 94870 3310 83480
नेपाल 89263 554 65202
जापान 86847 1617 79268
चीन 85482 4634 80635
चेक रिपब्लिक 82446 727 44149
कोस्टा रिका 82142 1004 50020
बेलारूस 81090 868 75376
पुर्तगाल 80312 2032 50712

National News inextlive from India News Desk