टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 37,736,965 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,078,572 लोगों की जान जा चुकी है। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे पहला केस चीन के वुहान शहर से दिसंबर 2019 में रिपोर्ट किया गया था।

कोविड-19 के 10,229,985 एक्टिव केस

दुनिया में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के इस समय 10,229,985 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लेागों का 27.1 प्रतिशत है। कोविड-19 के जानलेवा संक्रमण से दुनिया में अब तक 26,428,408 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने की दर 70 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया था।

कोविड-19 से मौत की दर है 2.9 प्रतिशत

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में अब तक कम से कम 1,078,572 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर 2.9 प्रतिशत है। चीन के वुहान शहर से निकल कर इस जानलेवा वायरस का संक्रमण अब तक दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 198 देश अब तक संक्रमण की वजह से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7783379 214584 3455053
भारत 7175880 109856 6227295
ब्राजील 5094979 150488 4470163
रूस 1312310 22722 1024235
कोलंबिया 911316 27834 789787
अर्जेंटीना 894206 23868 721380
स्पेन 888968 33124 150376
पेरू 849371 33305 743969
मेक्सिको 817503 83781 594180
फ्रांस 734974 32683 101491
दक्षिण अफ्रीका 690896 17673 622153
यूके 648109 42875 344
ईरान 504281 28816 409121
चिली 481371 13318 453352
इराक 405437 9912 340050
बांग्लादेश 379738 5555 294391
इटली 359569 36205 240600
फिलीपींस 342816 6332 293152
सऊदी अरब 339615 5068 325839
तुर्की 337147 8895 295658
इंडोनेशिया 336716 11935 258519
जर्मनी 326777 9588 275082
पाकिस्तान 319317 6580 304185
इजराइल 292230 1993 238380
उक्रेन 265454 5015 114410
नीदरलैंड्स 181498 6596 250
कनाडा 178117 9585 149524
बेल्जियम 162258 10191 20272
रोमानिया 157352 5467 118912
मोरक्को 153761 2636 129498
इक्वाडोर 147033 12191 128134
बोल्विया 138574 8308 101103
पोलैंड 130210 3039 81201
कतर 128191 220 125176
पनामा 120313 2491 96164
डोमनिका रिपब्लिक 118477 2173 94084
चेक रिपब्लिक 117110 987 56203
कुवैत 111893 664 103802
कजाकिस्तान 108831 1746 104041
नेपाल 107755 636 75804
संयुक्त अरब अमीरात 107293 446 98555
ओमान 106575 1046 93222
मिस्र 104516 6052 97688
स्वीडन 99433 5894 10163
ग्वाटेमाला 97715 3384 86582
जापान 90473 1647 82772
पुर्तगाल 87913 2094 53498
कोस्टा रिका 87439 1076 52669
चीन 85578 4634 80714
इथियोपिया 85136 1301 38904

National News inextlive from India News Desk