टोक्यो (राॅयटर्स)। कोविड-19 से संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,091,832 लोगों की मौत हो चुकी है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 38,537,021 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहले चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में रिपोर्ट की थी।

कोविड-19 संक्रमण के 10,439,823 एक्टिव केस

इस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण में 10,439,823 एक्टिव केस हैं। यह आंकड़ा अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 27.1 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया में अब तक 27,005,366 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 से रिकवरी रेट बढ़ कर अब 70.1 प्रतिशत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।

कोरोना वायरस से मौत की दर घट कर 2.8 प्रतिशत

नोवल कोरेाना वायरस के संक्रमण से अब तक दुनिया में कम से कम 1,091,832 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर अब तक 2.8 प्रतिशत रह गई है। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण निकल कर दुनिया के 220 देशों में फैल चुका है। इनमें से 198 देश अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7946733 216868 3538486
भारत 7307097 111266 6383441
ब्राजील 5140863 151747 4568813
रूस 1340409 23205 1039705
अर्जेंटीना 931967 24921 751146
कोलंबिया 930159 28306 816667
स्पेन 908056 33413 150376
पेरू 856951 33512 759597
मेक्सिको 829396 84898 603827
फ्रांस 779063 33046 103413
दक्षिण अफ्रीका 696414 18151 626898
यूके 685067 43155 344
ईरान 513219 29349 414831
चिली 485372 13415 458073
इराक 413215 10021 347396
बांग्लादेश 382959 5593 297449
इटली 372802 36289 244065
फिलीपींस 346536 6449 293860
इंडोनेशिया 344749 12156 267851
सऊदी अरब 340590 5108 326820
तुर्की 340450 9014 298368
जर्मनी 337493 9653 279154
पाकिस्तान 321218 6614 305395
इजराइल 298500 2098 251711
उक्रेन 276177 5229 118699
नीदरलैंड्स 196163 6663 250
कनाडा 189387 9664 159351
बेल्जियम 181511 10278 20568
रोमानिया 164477 5601 122714
मोरक्को 160333 2726 133959
इक्वाडोर 149083 12264 128134
पोलैंड 141804 3217 83847
चेक रिपब्लिक 139291 1172 60901
बोल्विया 139141 8377 102642
कतर 128603 220 125584
पनामा 122128 2519 97919
डोमनिका रिपब्लिक 119662 2186 95460
नेपाल 117996 675 80954
कुवैत 113269 676 105236
संयुक्त अरब अमीरात 110039 450 101659
कजाकिस्तान 109094 1768 104525
ओमान 107776 1061 93908
मिस्र 104915 6077 97920
स्वीडन 101332 5907 10163
ग्वाटेमाला 99094 3430 88416
कोस्टा रिका 91780 1134 54155
जापान 91530 1659 83817
पुर्तगाल 91193 2117 54493
इथियोपिया 86430 1312 40165
चीन 85622 4634 80748

International News inextlive from World News Desk