टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 45,285,102 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,184,339 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की सबसे पहले रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

कोविड-19 के दुनिया में 13,403,373 एक्टिव केस

इस समय दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,403,373 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 29.6 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया में अब तक 30,697,390 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 67.8 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।

कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर 2.6 प्रतिशत

कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में अब तक कम से कम 1,184,339 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर दुनिया में 2.6 प्रतिशत हो गई है। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 197 देश अब तक कोरोना वायरस से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 8984432 228885 3963256
भारत 8137119 121641 7432829
ब्राजील 5494376 158969 4954159
रूस 1599976 27656 1200560
फ्रांस 1282769 36020 115287
स्पेन 1160083 35639 150376
अर्जेंटीना 1143800 30443 946134
कोलंबिया 1053122 30926 950348
यूके 989745 46229 344
मेक्सिको 912811 90773 668667
पेरू 897594 34362 819717
दक्षिण अफ्रीका 721770 19164 649935
इटली 616595 38122 279282
ईरान 604952 34478 477003
चिली 507050 14118 483922
जर्मनी 494990 10284 329068
इराक 470633 10862 397241
इंडोनेशिया 406945 13782 334295
बांग्लादेश 406364 5905 322703
बेल्जियम 392258 11308 24425
फिलीपींस 378993 7185 330457
उक्रेन 378729 7041 155026
तुर्की 373154 10177 322465
सऊदी अरब 346880 5383 333409
नीदरलैंड्स 341374 7345 250
पोलैंड 340834 5351 134724
पाकिस्तान 332186 6795 313527
इजराइल 313114 2508 299439
चेक रिपब्लिक 310068 2862 128628
रोमानिया 235586 6867 167897
कनाडा 228542 10074 191209
मोरक्को 212038 3572 174911
इक्वाडोर 166302 12622 141759
नेपाल 164718 904 124862
स्वीटजरलैंड 154251 2037 34400
बोल्विया 141484 8705 110759
पुर्तगाल 132616 2428 75702
कतर 132343 232 129349
पनामा 132045 2678 108342
संयुक्त अरब अमीरात 131508 490 127607
डोमनिका रिपब्लिक 125913 2234 103944
कुवैत 125337 773 116202
स्वीडन 124732 5962 10163
ओमान 114434 1208 103060
कजाकिस्तान 111492 1825 106187
कोस्टा रिका 107570 1357 65666
मिस्र 107209 6247 99273
ग्वाटेमाला 106320 3682 95752
जापान 101289 1769 92549
आस्ट्रिया 100138 1057 63366

International News inextlive from World News Desk