टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 47,412,020 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,212,076 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमण की सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

कोरोना वायरस के 14,492,004 एक्टिव केस

इस समय दुनिया में कोरोना वायरस के 14,492,004 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 30.6 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया में 31,707,940 लोग रिकवर हो चुके हैं। इस प्रकार कोविड-19 के संक्रमण से रिकवरी रेट 66.9 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।

कोविड-19 से मौत की दर पहुंची 2.6 प्रतिशत

दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से कम से कम 1,212,076 लोगों की मौत हो चुकी है। जानलेवा कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर 2.6 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण चीन के वुहान शहर से निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 197 देश अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की वजह से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 9424761 232748 4125112
भारत 8313876 123611 7656478
ब्राजील 5554206 160253 4980942
रूस 1673686 28828 1251364
फ्रांस 1502763 38289 120714
स्पेन 1259366 36495 150376
अर्जेंटीना 1183131 31623 998016
कोलंबिया 1093256 31670 985796
यूके 1053864 47250 344
मेक्सिको 938405 92593 693227
पेरू 906545 34585 830612
इटली 759832 39412 302275
दक्षिण अफ्रीका 727595 19465 657500
ईरान 628780 35738 491247
जर्मनी 568835 10689 363620
चिली 513188 14302 489525
इराक 482296 11017 408756
बेल्जियम 447355 11858 25795
इंडोनेशिया 418375 14146 349497
पोलैंड 414844 6102 159986
बांग्लादेश 412647 5983 329787
उक्रेन 411093 7532 168868
फिलीपींस 387161 7318 348967
तुर्की 377473 10326 325486
नीदरलैंड्स 375923 7576 250
चेक रिपब्लिक 350896 3654 170608
सऊदी अरब 347656 5420 334236
पाकिस्तान 336260 6849 315446
इजराइल 314498 2541 301484
रोमानिया 258437 7273 181175
कनाडा 244935 10279 203509
मोरक्को 229545 3900 188909
स्वीटजरलैंड 182303 2202 34400
नेपाल 179614 1004 141134
इक्वाडोर 169562 12692 149048
पुर्तगाल 149443 2635 86589
बोल्विया 141867 8741 112055
पनामा 134915 2720 112565
स्वीडन 134532 5969 10163
संयुक्त अरब अमीरात 133907 496 130508
कतर 132720 232 129784
डोमनिका रिपब्लिक 127591 2250 105634
कुवैत 126534 782 117558
आस्ट्रिया 120557 1192 74292
ओमान 115734 1246 105700
कजाकिस्तान 113741 1857 106893
कोस्टा रिका 112120 1419 68604
ग्वाटेमाला 108483 3748 98658
मिस्र 107925 6291 99652
जापान 103777 1805 94042

International News inextlive from World News Desk