टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 7.85 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से कम से कम 1,729,384 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

50,080,137 लोग कोरोना वायरस से हो चुके हैं रिकवर

इस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,779,618 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 34.1 प्रतिशत है। 50,080,137 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 63.7 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।

कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर 2.2 प्रतिशत

कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,729,384 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर 2.2 प्रतिशत रह गई है। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 201 देशों ने अब तक इस जानलेवा संक्रमण से मौत की रिपोर्ट की है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 18418439 326333 7887468
भारत 10123778 146756 9693173
ब्राजील 7365517 189220 6405356
रूस 2933753 52461 2343967
फ्रांस 2505875 61978 187272
यूके 2149551 69051 344
तुर्की 2082610 18861 458109
इटली 1991278 70395 1322067
स्पेन 1842289 49698 150376
जर्मनी 1575364 28448 1095766
अर्जेंटीना 1563865 42314 1384277
कोलंबिया 1544826 41174 1404168
मेक्सिको 1350079 120311 1005248
पोलैंड 1226883 26255 965178
ईरान 1177004 54156 914194
पेरू 1002263 37273 938341
उक्रेन 989642 17172 615660
दक्षिण अफ्रीका 954258 25657 811372
नीदरलैंड्स 721071 10737 250
इंडोनेशिया 685639 20408 558703
चेक रिपब्लिक 646312 10664 546926
बेल्जियम 629109 18821 43005
रोमानिया 604251 14766 516423
चिली 590914 16228 561794
इराक 587676 12737 525792
कनाडा 528354 14597 438452
बांग्लादेश 504868 7359 444345
पाकिस्तान 465070 9668 417134
फिलीपींस 464004 9048 429972
स्वीटजरलैंड 423299 6431 34400
मोरक्को 423214 7086 385895
स्वीडन 387232 8111 10163
इजराइल 383900 3150 333203
पुर्तगाल 383258 6343 308446
सऊदी अरब 361536 6148 352418
आस्ट्रिया 342220 5654 312921
सर्बिया 312253 2833 29931
हंगरी 308262 8616 114631
जाॅर्डन 281983 3652 252158
नेपाल 255979 1803 246661
पनामा 220261 3664 178140
जाॅर्जिया 214871 2233 191968
अजरबैजान 208211 2340 151660
जापान 207700 3082 172774
इक्वाडोर 207084 13962 181618
क्रोएशिया 200086 3394 180735
संयुक्त अरब अमीरात 197124 645 172984
बुल्गारिया 194271 6879 105090
बेलारूस 179196 1349 157079
लेबनान 163225 1333 116143

International News inextlive from World News Desk