टोक्यो (राॅयटर्स)। कोराेना वायरस से अब तक दुनिया में 8.46 करोड़ लोग चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,838,960 लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस से सबसे पहले संक्रमण की रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

नोवल कोरोना वायरस के 28,682,200 एक्टिव केस

इस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस के 28,682,200 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 33.9 प्रतिश है। 54,146,622 लोग अब तक वर्ल्ड में कोविड-19 की वजह से स्वस्थ हो चुके हैं। इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 64 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दी थी।

कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 2.2 प्रतिशत

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,838,960 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 2.2 प्रतिशत है। चीन के वुहान शहर से निकल कर नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक दुनिया के 220 देशों को अपनी चपेट में ले चुके हैं। इनमें से 201 देश अभी तक कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 20325163 350121 8845330
भारत 10340469 149649 9946867
ब्राजील 7716405 195725 6769420
रूस 3236787 58506 2618882
फ्रांस 2655728 65037 195386
यूके 2654779 75024 344
तुर्की 2241912 21488 458109
इटली 2155446 75332 1503900
स्पेन 1928265 50837 150376
जर्मनी 1776743 34612 1313507
कोलंबिया 1666408 43765 1530973
अर्जेंटीना 1634834 43375 1447092
मेक्सिको 1443544 126851 1090905
पोलैंड 1318562 29119 1063093
ईरान 1243434 55540 1013018
दक्षिण अफ्रीका 1100748 29577 903679
उक्रेन 1074093 18854 728865
पेरू 1018099 37773 956800
नीदरलैंड्स 821163 11612 250
इंडोनेशिया 765350 22734 631937
चेक रिपब्लिक 740481 11960 612214
बेल्जियम 649169 19644 45106
रोमानिया 640429 15979 574897
चिली 615902 16724 581961
इराक 597774 12834 543720
कनाडा 572982 15472 484583
बांग्लादेश 516019 7626 460598
पाकिस्तान 486634 10311 440660
फिलीपींस 477807 9257 448258
स्वीटजरलैंड 452296 7082 34400
मोरक्को 443146 7485 413393
इजराइल 438869 3417 333203
स्वीडन 428575 8484 10163
पुर्तगाल 427254 7118 342535
आस्ट्रिया 364520 6324 338831
सऊदी अरब 363061 6246 354443
सर्बिया 343870 3325 29931
हंगरी 327995 9884 168381
जाॅर्डन 298208 3903 276485
नेपाल 261859 1878 254494
पनामा 251764 4103 199694
जापान 245924 3634 199145
जाॅर्जिया 229169 2603 220442
अजरबैजान 220265 2733 194843
इक्वाडोर 214513 14059 184507
संयुक्त अरब अमीरात 213231 679 189709
क्रोएशिया 212958 4072 202442
बुल्गारिया 202880 7644 121467
बेलारूस 198125 1442 181109
लेबनान 189278 1499 132768

International News inextlive from World News Desk