टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 8.87 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से कम से कम 1,911,433लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहले रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।

कोरोना वायरस से ठीक हाेने वालों की दर 63.7 प्रतिशत

इस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,326,304 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 34.2 प्रतिशत है। 56,464,444 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से ठीक हाेने वालों की दर 63.7 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था।

206 देश कर चुके इस जानलेवा संक्रमण से मौत की रिपोर्ट

दुनिया में कम से कम 1,911,433 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की दर 2.2 प्रतिशत है। कोरोना वायरस का जानलेवा संक्रमण चीन के वुहान शहर से निकल कर दुनिया के 220 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 206 देश अब तक इस जानलेवा संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 21789843 369051 9481848
भारत 10431639 150798 10056651
ब्राजील 8013708 201460 7114474
रूस 3355794 60911 2731129
यूके 2957472 79789 344
फ्रांस 2747135 67431 201286
तुर्की 2307581 22450 484916
इटली 2220361 77291 1572015
स्पेन 2050360 51874 150376
जर्मनी 1881841 39458 1417753
कोलंबिया 1755568 45431 1597160
अर्जेंटीना 1703352 44273 1494896
मेक्सिको 1507931 132069 1134877
पोलैंड 1365645 30574 1104599
ईरान 1274514 56018 1058654
दक्षिण अफ्रीका 1192570 32425 947919
उक्रेन 1105169 19588 778345
पेरू 1029471 38145 966447
नीदरलैंड्स 858959 12171 250
चेक रिपब्लिक 809601 12800 651814
इंडोनेशिया 808340 23753 666883
रोमानिया 663799 16506 595007
बेल्जियम 658655 19936 45880
कनाडा 644348 16707 545971
चिली 633381 16974 595799
इराक 601424 12877 553025
बांग्लादेश 520690 7734 465279
पाकिस्तान 497510 10558 453828
फिलीपींस 483852 9364 449330
स्वीटजरलैंड 477983 7583 34400
इजराइल 474057 3565 333203
स्वीडन 469748 8973 10163
पुर्तगाल 466709 7590 360181
मोरक्को 448678 7645 420569
आस्ट्रिया 374863 6641 349215
सऊदी अरब 363582 6282 355208
सर्बिया 356125 3513 29931
हंगरी 337743 10440 186449
जाॅर्डन 305163 3989 285393
जापान 275595 3976 214396
पनामा 273037 4363 215361
नेपाल 264159 1909 257229
जाॅर्जिया 236028 2728 224189
संयुक्त अरब अमीरात 224704 697 201396
अजरबैजान 223417 2869 205406
इक्वाडोर 219148 14165 190350
क्रोएशिया 217946 4304 207848
लेबनान 210139 1570 138839
बेलारूस 208601 1498 190966
बुल्गारिया 207259 8017 130191

International News inextlive from World News Desk