लखनऊ (पीटीआई)। Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौर्य और पाठक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक समारोह में आदित्यनाथ को शपथ दिलाई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे।

योगी चुने गए थे विधायक दल के नेता
आदित्यनाथ को गुरुवार को सर्वसम्मति से यूपी में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें 50,000 लोगों के बैठने की क्षमता थी। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने 403 में से 273 सीटें जीती थीं। बीजेपी को जहां 255 सीटें मिलीं, वहीं उसकी सहयोगी निषाद पार्टी और अपना दल (एस) को 18 सीटें मिलीं।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्री

केशव प्रसाद मौर्य - उपमुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक - उपमुख्यमंत्री
स्वतंत्र देव सिंह - मंत्री
सूर्य प्रताप शाही - मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना - मंत्री
बेबी रानी मौर्य - मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी - मंत्री
जय वीर सिंह - मंत्री
धर्मपाल सिंह - मंत्री
नंद गोपाल नंदी, विधायक - मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चौधरी - मंत्री
अनिल राजभर - मंत्री
जितिन प्रसाद - मंत्री
राकेश सचान - मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा - मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय - मंत्री
आशीष पटेल - मंत्री
संजय निषाद - मंत्री

स्वतंत्र प्रभार मंत्री -

नितिन अग्रवाल - स्वतंत्र प्रभार
कपिल देव अग्रवाल - स्वतंत्र प्रभार
रविन्द्र जायसवाल - स्वतंत्र प्रभार
संदीप सिंह - स्वतंत्र प्रभार
गुलाब देवी - स्वतंत्र प्रभार
गिरीष चंद यादव - स्वतंत्र प्रभार
धर्मवीर प्रजापति - स्वतंत्र प्रभार
असीम अरुण - स्वतंत्र प्रभार
जेपीएस राठौर - स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर सिंह - स्वतंत्र प्रभार
नरेन्द्र कश्यप - स्वतंत्र प्रभार
दिनेश प्रताप सिंह - स्वतंत्र प्रभार
अरुण कुमार सक्सेना - स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर मिश्र दयालु - स्वतंत्र प्रभार

राज्य मंत्री -

मयंकेश्वर शरण सिंह - राज्य मंत्री
दिनेश खटीक - राज्य मंत्री
संजीय गौंड - राज्य मंत्री
बलदेव सिंह औलख - राज्य मंत्री
अजीत पाल - राज्य मंत्री
जसवंत सैनी - राज्य मंत्री
रामकेश निषाद - राज्य मंत्री
मनोहर लाल 'मुन्नू कोरी' - राज्य मंत्री
संजय गंगवार - राज्य मंत्री
बृजेश सिंह - राज्य मंत्री
केपी मलिक - राज्य मंत्री
सुरेश राही - राज्य मंत्री
सोमेंद्र तोमर - राज्य मंत्री
अनूप प्रधान 'वाल्मीकि' - राज्य मंत्री
प्रतिभा शुक्ला - राज्य मंत्री
राकेश राठौर 'गुरु' - राज्य मंत्री
रजनी तिवारी - राज्य मंत्री
सतीश शर्मा - राज्य मंत्री
दानिश आजाद अंसारी - राज्य मंत्री
विजय लक्ष्मी गौतम - राज्य मंत्री

National News inextlive from India News Desk