टोक्यो (एएनआई)। क्योदो न्यूज के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस को नियंत्रण में रखते हुए देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाना उनकी प्राथमिकता है। सुगा ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प किया। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की नीतियों को 'अबेनाॅमिक्स' कहा जाता है जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को मंदी को निकालने और विकसित करने का एक मिलाजुला सूत्र है।

1991 के बाद सबसे उम्रदराज पीएम

71 वर्षीय सुगा किसान के बेटे हैं। वे अबे और अन्य सांसदों की तरह नहीं हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। क्योदो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए अतिरिक्त प्रयास के संकेत भी दिए हैं। 1991 में पीएम कीची मियाजावा के बाद सुगा यह पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज पीएम हैं। वित्त मंत्री तारो आसो और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी सहित कई मंत्री सुगा के कैबिनेट में बने रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

अबे कैबिनेट के मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

स्वास्थ्य मंत्री कटसुनोबु काटो को उम्मीद है कि वे सुगा के बाद चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी बन जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण पद है जो नीतियों के संयोजन के साथ-साथ सरकार का सबसे बड़ा प्रवक्ता होता है। रक्षा मंत्री तारो कोनो प्रशासनिक सुधारों के मंत्री के तौर पर अपना नया कार्यभार संभालेंगे। सुगा ने वादा किया है कि वे नौकरशाही वर्ग की भूमिका को कम करेंगे। बुधवार को सुबह अबे कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।

International News inextlive from World News Desk