मिकी माउस से तो आप वाकिफ होंगे और डिजनीलैंड से भी। यह कल्पना थी वॉल्ट डिजनी की, जो एक अमेरिकन फिल्म निर्देशक, निर्माता और एनिमेटर थे। वॉल्ट की रुचि कला में थी, अपने पड़ोसियों को वह अपनी ड्राइंग बनाकर बेचा करते थे। डिजनी सेना में भर्ती होना चाहते थे लेकिन कम उम्र के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। इसकी जगह वॉल्ट रेड क्रॉस में शामिल हो गए। कामयाबी का सफर कभी भी उनके लिए आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था कि उनके पास किराया चुकाने के पैसे नहीं थे और कई बार उन्हें बिना खाने के रहना पड़ता था।

19 की उम्र में बनाई कंपनी, पर कंगाल ​हो गए

1920 में उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में अपनी कंपनी बनाई, लेकिन वह एक भी कार्टून बेचने में कामयाब ना हो पाए। कंसास सिटी में अपनी कार्टून सीरीज के बुरी तरह असफल हो जाने के कारण वह कंगाल हो गए। एक बार उन्हें एक समाचार संवाददाता ने यह कहकर निकाल दिया की वह सुस्त हैं और उनमें कलात्मक और सृजनात्मक विचारों की कमी है। बाद में उन्होंने एक स्टूडियो सेटअप किया। कुछ समय बाद छोटी एनिमेशन 'एलिस इन कार्टून लैंड’ और 'ओसवाल्ड द रैबिट’ के द्वारा कुछ कामयाबी हाथ लगी, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक कायम ना रह सकी।

मिक्की माउस से मिली सफलता

अगर बार-बार असफल हो रहे हैं तो इस सच्ची कहानी से मिल सकती है जीत का मंत्र

वॉल्ट को सफलता अपने पहले पात्र मिक्की माउस से मिली। वह बड़ी कामयाबी हासिल करना चाहते थे, इसलिए अपने सृजनात्मक विचारों का प्रयोग करना उन्होंने नहीं छोड़ा। 1940 में उन्होंने एक मनोरंजन पार्क बनाने का विचार किया। उन्होंने इस विचार की रूपरेखा दूसरों के सामने प्रस्तुत की। और इसे बनाने में दिन रात एक कर दिए। एम्यूजमेंट पार्क यानि डिजनीलैंड लोगों के लिए खुला सबसे लोकप्रिय पार्क था जो कि वाल्ट डिजनी की कल्पना और विचारों का परिणाम था। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने वाटर पार्क, मोशन पिक्चर्स और रिसॉर्ट भी बनाये।

असफलताओं से हार न मानें

अगर बार-बार असफल हो रहे हैं तो इस सच्ची कहानी से मिल सकती है जीत का मंत्र

फ्रेंड्स हमें भी अपनी असफलताओं से हार नहीं मानना चाहिए। एक बार असफल होने पर यह नहीं मान लेना चाहिए कि अब हम सफल नहीं हो सकते। मन में दृढ़ विश्वास हो तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य कितनी भी असफलता के बाद भी पाया जा सकता है।

काम की बात

1. असफलता को कभी भी अपने लक्ष्य के रास्ते में रुकावट नहीं बनने देना चाहिए।

2. आप कितनी बार भी असफल हों अगर सफलता के लिए दृढ़ हैं, तो आप जरूर सफल होंगे।

अगर असफलता से हताश हैं तो पढ़ें यह प्रेरणादायक कहनी, फिर हर काम लगेगा आसान

किसी समस्या का हल कैसे निकाला जाए? इस घटना से मिलेगी समाधान का तरीका

 

 

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk