CCTV कैमरे में कैद यह द्रश्य आपको विचलित कर सकता है। मन में दर्द भी होगा और गुस्सा भी आएगा। सुभाषनगर में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बुजुर्ग महिला को एक शख्स बीच सड़क पर धक्का देता नजर आ रहा है। वह महिला को लात भी मार रहा है। बताया गया कि वह शख्स वृद्धा का बेटा है। इस दौरान कई लोग वहां से गुजर रहे हैं लेकिन किसी को काई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज की शिकायत पुलिसके ट्विटर अकाउंट पर की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी सेकेंड को दी गई है।

 

वो शख्‍स बीच सड़क बूढ़ी अम्मा को लातों से पीटता रहा और लोग बेपरवाह गुजरते रहे!

 

इन पुलिस थानों में आज भी बक्से में बंद करके रखा जाता है, डाकघर का ये 'खजाना'?

 

बुजुर्ग महिला को घसीटकर पीटा

सुभाषनगर निवासी स्टूडेंट ने बताया कि वह वेडनेसडे रात घर लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक शख्स एक बुजुर्ग महिला के साथ झगड़ा कर रहा है। उन्हें लगा कि मामूली बात होगी। वह घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद उनके छोटे भाई ने अचानक सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी तो नजर आया कि एक शख्स बुजुर्ग महिला को मार रहा है। उस शख्स ने पहले बुजुर्ग महिला को जोर से धक्का दिया, जिससे वह धड़ाम से सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि वह संभल पाती कि उस शख्स ने उसे जोर से लात मारी। वृद्धा बेहद असहाय नजर आ रही थी। शख्स ने वृद्धा को झटका देकर उठाया और पिटाई करते हुए ले गया।

 

वो शख्‍स बीच सड़क बूढ़ी अम्मा को लातों से पीटता रहा और लोग बेपरवाह गुजरते रहे!

 

19 तीलियों से भरी माचिस की डिब्बी लौटाने के लिए अधिकारी ने लिखा शिकायती पत्र! सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए इसका सच

 

आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहीं दिखाई हिम्मत

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जब वह शख्स बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहा था तो तमाम लोग गाडिय़ों से गुजर रहे थे लेकिन किसी ने उस शख्स को नहीं रोका जिससे उसकी हिम्मत बढ़ी और वह महिला की पिटाई करता रहा। स्टूडेंट ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि महिला कौन है और उसकी कौन पिटाई कर रहा था। उन्होंने अपने दोस्त को बताया तो उन्होंने बरेली पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर इसकी शिकायत की है। उन्होंने वीडियो फुटेज भी शेयर की है। मामले की जांच सीओ सिटी सेकेंड को सौंपी गई है।

 

 

 


दुनिया को मिला नया धर्म जिसमें लोग मंदिर-मस्जिद नहीं Computer सर्वर का दर्शन करते हैं और डेटा कॉपी कर पुण्य कमाते हैं!

सीसीटीवी फुटेज में दिख रही वृद्धा की पिटाई का मामला गंभीर है। इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी सेकेंड, बरेली, यूपी

National News inextlive from India News Desk