- युवक को कैसे पता चला, आखिर कहां पर है युवती

- बिस्तर पर मिला दूसरा खोखा, पुलिस कर रही जांच

<- युवक को कैसे पता चला, आखिर कहां पर है युवती

- बिस्तर पर मिला दूसरा खोखा, पुलिस कर रही जांच

GORAKHPUR: GORAKHPUR: सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाला संजीव करीब दो साल से युवती को पसंद कर रहा था। इसके पहले भी संजीव ने अपनी शादी का प्रपोजल रखा। लेकिन रिश्तेदारी का मामला बताकर लोगों ने उसकी बात टाल दी। फिर भी वह युवती को चाहता रहा। संजीव की मां मीना देवी ने लोगों को बताया कि उनका बेटा सुबह यह कहकर घर से निकला कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। बेटे को फोन कर वह कुछ पूछ पातीं। इसके पहले उसके मौत की सूचना मिली। मां ने कहा कि आखिर उसे कैसे पता लगा कि युवती कहां पर हैं। आशंका जताई कि रात में दोनों के बीच बात हुई होगी। इसलिए वह सीधे उसके पास पहुंचा।

अपशब्द कहते हुए घर में घुसा, किया फायर

युवती और परिवार की महिलाओं ने पुलिस को बताया कि संजीव सीधे घर पहुंचा। बाइक खड़ी कर अपशब्द कहते हुए घर में दाखिल हुआ। युवती को निशाना बनाकर गोली चला दी। लेकिन हमले में वह बाल-बाल बच गई। फैमिली के लोगों ने जब उसे पकड़ा तो संजीव ने यह कहकर खुद गोली मार ली कि जब तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं जी कर क्या करूंगा। लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले गोली कनपटी को छेदकर पार हो गई। कूकर फटने का हल्ला होने पर लोग जुटे तो देखा कि वह तड़प रहा है। अस्पताल ले जाने के लिए घर से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक संजीव की जान जा चुकी थी। कमरे में बिस्तर पर एक खोखा मिला। लेकिन गोलियां के निशान नहीं मिले।

फूंक-फूंककर कदम उठा रही पुलिस

संजीव सुसाइड के मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। कोतवाली में दवा कारोबारी सईद के मर्डर के मामले में फेल हो चुकी पुलिस फूंक-फूंककर कदम उठा रही। पिस्टल, कारतूस और खोखे को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच का सैंपल कलेक्ट किया। कमरे में पुलिस ने सबूत जुटाए हैं। संजीव के पास पिस्टल कहां से आई थी। पुलिस की जांच इस बात पर फोकस है। माना जा रहा है कि संजीव के इरादे पहले से खतरनाक नहीं होते तो वह असलहा नहीं रखता। इसलिए उसने पहली गोली युवती पर दागी। पकड़े जाने पर दूसरी गोली खुद को मारी। परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों से बातचीत करके पुलिस हर पहलू पर जानकारी जुटा रही है।