कानपुर। हमने अपने सर्वे में भी जब हमने युवाओं से ऐसा ही एक सेंसिटिव सवाल पूछा कि क्या वो शादी से पहले यौन संबंधों को गलत मानते हैं तो सबसे ज्यादा युवाओं ने खामोश रहना पसंद किया।

बड़े सवाल पर युवा हैं चुप
31 परसेंट युवा ही इसे गलत मानते हैं और 31 परसेंट युवा ही इसे गलत नहीं मानते हैं। ऐसे सेंसिटिव सवाल पर ज्यादातर कतराते हुए दिखे। सबसे ज्यादा करीब 38 परसेंट युवाओं ने इस पर बोलने से ही मना कर दिया।

शादी से पहले यौन संबंध पर यंगस्‍टर्स हैं खामोश

फैमिली के साथ मस्ती करते हैं पसंद
घूमना-फिरना, मौज-मस्ती जिंदगी को और भी हसीन बना देता है। लेकिन आज भी एंज्वॉय के लिए यूथ को अपने पार्टनर या गर्लफ्रेंड से ज्यादा फैमिली का साथ पसंद हैं। सर्वे में जब लोगों से यह पूछा गया कि आप सबसे ज्यादा एंज्वॉय किसके साथ करते हैं तो आधे से अधिक यानी करीब 51 परसेंट लोगों ने कहा कि वे अपनी फैमिली के साथ लाइफ का एंज्वॉय करना पसंद करते हैं। वहीं युवाओं ने गर्लफ्रेंड या वाइफ के साथ मस्ती को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। सिर्फ 15 परसेंट लोग ही अपने पार्टनर के साथ एंज्वॉय की बात करते हैं। इससे ज्यादा करीब 23 परसेंट यूथ अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना पसंद करते हैं। 11 परसेंट लोग ऐसे भी थे जिन्हें अकेले ही घूमना-फिरना और मौज मस्ती करना पसंद है। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि उम्र बढऩे के साथ ही लोगों को अपने परिवार का साथ ज्यादा पसंद आने लगता है। तभी तो जहां 18 से 25 की एजग्रुप के जहां 42 परसेंट युवाओं ने फैमिली के साथ एंज्वॉय करने को पसंद किया, वहीं 26 से 35 एजग्रुप के 54 परसेंट और इससे ज्यादा की उम्र के करीब 62 परसेंट लोगों ने परिवार के साथ एंज्वॉयमेंट की बात कही।

शादी से पहले यौन संबंध पर यंगस्‍टर्स हैं खामोश

अरेंज मैरिज पर है ज्यादा विश्वास
लव और रोमांस तो युवाओं को बहुत पसंद होता है, लेकिन बात जब शादी की आती है तो वो लव मैरिज से ज्यादा अरेंज मैरिज को पसंद करते हैं। सर्वे में शामिल करीब 41 परसेंट युवाओं ने अरेंज मैरिज को सही माना। जबकि 18 परसेंट युवा लव मैरिज के फेवर में दिखे। लव कम अरेंज मैरिज को भी मात्र 20 परसेंट लोगों ने सही माना। खास बात यह है कि 21 परसेंट लोगों के लिए यह मैटर ही नहीं करता कि शादी कैसी भी हो।

शादी से पहले यौन संबंध पर यंगस्‍टर्स हैं खामोश

लव कम अरेंज भी पसंद
अगर जेंडर वाइज देखें तो पुरुषों को महिलाओं की अपेक्षा लव मैरिज अधिक पसंद हैं। करीब 43 परसेंट पुरुष इसके फेवर में दिखे। वहीं लव कम अरेंज मैरिज महिलाओं को ज्यादा पसंद है। 26 परसेंट महिलाएं लव कम अरेंज मैरिज पसंद करती हैं। यहां भी यह बात खास रूप से देखने को मिली की बढ़ती उम्र के साथ लोगों ने अरेंज मैरिज को तवज्जो दी और दूसरी ओर कम ऐज के युवाओं ने अपेक्षाकृत लव मैरिज को अपनी पसंद बताया।

शादी से पहले यौन संबंध पर यंगस्‍टर्स हैं खामोश

आपसी मतभेद बिगाड़ देते हैं रिश्ते
अक्सर मतभेद रिश्तों में मनभेद पैदा कर देते हैं जिससे रिश्ते खत्म तक हो जाते हैं। फिर रिश्ता चाहे कोई भी हो। सर्वे में भी जब यही सवाल लोगों से पूछा गया कि रिश्ते टूटने का प्रमुख कारण क्या है तो सबसे ज्यादा 45 परसेंट युवाओं ने माना कि विचारों में मतभेद होने से रिश्ते टूट जाते हैं। 33 परसेंट युवाओं ने रिलेशनशिप ब्रेकअप का मुख्य कारण इगो को बताया तो वहीं 16 परसेंट युवाओं ने पैसे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सबसे कम 7 परसेंट लोग ब्रेकअप के लिए आपसी कॉम्पटीशन को जिम्मेदार मानते हैं।

शादी से पहले यौन संबंध पर यंगस्‍टर्स हैं खामोश

महिलाओं की नजर में मतभेद है ब्रेकअप का कारण
महिलाएं रिश्ते टूटने के लिए आपसी मतभेद को ज्यादा जिम्मेदार मानती हैं। करीब 49 परसेंट महिलाओं ने ऐसा ही कहा। वहीं 30 परसेंट महिलाएं इगो और 15 परसेंट पैसे को इसके लिए जिम्मेदारी मानती हैं। वहीं, पुरुषों की बात करें तो 43 परसेंट पुरुष आपसी मतभेद को जिम्मेदार मानते हैं। वहीं, 33 परसेंट इगो के टकराव को प्रमुख कारण मानते हैं।

गलत चीजें इसलिए फैलती हैं क्योंकि सही चीजें बताने वाला कोई नहीं : स्वरा भास्कर

National News inextlive from India News Desk