देहरादून,

नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फ्राइडे को प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले बुद्धि-शुद्धि के लिए मंदिर में हवन किया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

अलग-अलग विरोध

यूथ कांग्रेस के एक धड़े ने फ्राइडे को दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में प्रज्ञा ठाकुर की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर न सिर्फ राष्ट्रपिता बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। इसलिए वे प्रज्ञा ठाकुर की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं। दूसरे धड़े ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में एस्लेहॉल चौक पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला जलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश में गांधीवादी विचारधारा को समाप्त करने पर तुली है।