JAMSHEDPUR: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा व सिकासा की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित जी। टाउन मैदान में यूथ फेस्ट 'द था। ख्0क्म्' का आयोजन किया गया, जिसका सीए छात्रों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इसमें पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली के साथ क्विज भी हुआ।

बतौर जज मीरा अग्रवाल, श्री चौधरी, रोली मिश्रा, मधु शारडा व कविता पेरिवाल शामिल थीं। पोस्टर मेंिकंग में छात्रों ने विमुद्रीकरण (डिमोनेटाइजेशन) पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में जोराविंग, आर्म रेसलिंग, बाल्डआउट, रोल द बॉल जैसे खेल भी हुए। अंत में सभी ने फूड स्टॉल पर विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया, वहीं शाम को संगीत-नृत्य भी हुआ। सीए छात्रों ने सिंगिंग के साथ सेल्फी कंपटीशन में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यूथ फेस्ट में डीजे वसीम ने भी रीमिक्स संगीत पर सबको थिरकाया। अंत में मुख्य अतिथि आयकर उपायुक्त सुनील किशन अगवानी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। 'रंगोली' में तितिक्शा व डिंपल और 'पोस्टर मेकिंग' में अभिक भौमिक व सचिन शंकर बोस क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका झा, दिलराज कौर, पूजा, राधिका खंडेलवाल व प्रियम राठौर ने किया। इससे पूर्व आयोजन का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव मनीष मूनका, सिकासा अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, शिशिर मिश्रा, विवेक चौधरी व पूर्व शाखा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया।