RANCHI रांची यूनिवर्सिटी इंटर यूथ फेस्टिवल में फ्राइडे को किताबों में हमेशा खोए रहने वाले स्टूडेंट्स का एक अलग हीं अंदाज देखने को मिला। कोई क्लासिकल डांस कर रहा था तो कोई कार्टून बनाते देखा गया। वहीं कुछ स्टूडेंट्स सिंगिंग और डांस करते दिखे। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल का उद्घाटन रांची कॉलेज स्थित बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में किया गया। फेस्टिवल के चीफ गेस्ट रांची यूनिर्वसिटी के वाइस चांसलर प्रो एलएन भगत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोवीसी डॉ रजीउद्दीन प्रेजेंट थे।

ख्ख् इवेंट और क्भ् कॉलेज

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रोग्राम में रांची यूनिवर्सिटी के क्भ् कॉलेज पार्टीशिपेट कर रहे हैं। तीन दिनों में कुल ख्ख् इवेंट होने है। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए रांची कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ यूसी मेहता मौके पर मौजूद हैं। पहले दिन नौ इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें क्लासिकल, लाइट वोकल, पोस्टर मेकिंग, एलोकेशन, क्लासिकल इंस्टूमेंट क्विज, ग्रुप सांग और कार्टून कांप्टीशन हुए। इसमें विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट शामिल हुए

पिछले महीने से हीं कर रहे हैं रिहर्सल

रांची यूनिर्वसिटी के यूथ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए यूनिर्वसिटी के क्भ् कॉलेजों में नवंबर से हीं तैयारी शुरू कर दी गई थी। इन कॉलेजों में पिछले महीने से ही यूथ फेस्टिवल की तैयारी हो रही थी। कॉलेजों में फ‌र्स्ट एंड सेकेंड पोजीशन लाने वाले स्टूडेंट ही यूथ फेस्टिवल में परफार्म कर रहे है। इसमें सेलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स जनवरी ख्0क्भ् में इस्टर्न जोन इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टिवल में रांची यूनिर्वसिटी की ओर से भाग लेंगे।

पीजी सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट में फ्रेशर्स पार्टी

रांची यूनिवर्सिटी के पीजी सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट में फ्राइडे को फ‌र्स्ट सेमेस्टर स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर डे आर्गनाइज किया गया। इसमें चीफ गेस्ट मगध यूनिवर्सिटी के सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ। सुरेश प्रसाद, डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ। रीता सिन्हा सहित सभी टीचर प्रेजेंट थे। इस दौरान कई प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। इसमें अमस जॉनसन टोप्पो मिस्टर फ्रेशर और प्रसन्ना कुमारी मिस फ्रेशर बनी।