हरियाणा जवानों किसानों और खिलाड़ियों की धरती

हरियाणा के जींद में युवा हुंकार रैली का नेतृत्व कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 का बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अच्छाइयां गिनाई। उनका कहना है कि इतिहास गवाह है कि हरियाणा वीर जवानों किसानों और खिलाड़ियों की धरती है।

वर्तमान शासन एक अच्छी साफ सुथरी छवि वाला

इसके कई उदाहरण मिले है कि यहां के जवान युद्ध में शामिल होने और शहादत में पीछे नही रहते हैं। वहीं हरियाणा की जमीन देश अन्न उत्पादन के क्षेत्र में विशेष भूमिका अदा करती हैं। अमित शाह ने लोगों को रैली में शामिल होने लिए धन्यवाद देते हुए वर्तमान शासन को एक अच्छी साफ सुथरी छवि वाला शासन बताया है।

हर‍ियाणा: अम‍ित शाह ने युवा हुंकार रैली में ग‍िनाए मोदी सरकार के काम,ह‍िरासत में ल‍िए गए अशोक तंवर

रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे

अमित शाह का कहना है कि मोदी सरकार देश हित में काम कर रही है। हाल ही में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई। आगे भी लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा सरकारी खर्चे पर दिया जाएगा। वन रैंक वन पेंशन की मांग मोदी सरकार ने पूरी की। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे हैं।

 

सीएम मनोहर लाल ने अमित शाह स्वागत किया

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अमित शाह स्वागत किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई मंचासीन हुए हैं। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी विधायक प्रेमलता संग पहुंचे हैं। राज्य की मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री ओम प्रकाश जैन, प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला भी रैली के मंच पर पहुंच चुके हैं।

सभास्थल पर काले झंडे दिखाने जा रहे अशोक तंवर

वहीं रैली को देखते हुए सैकड़ों सुरक्षा कर्मी जींद में तैनात किए गए हैं। इसमें अर्द्धसैनिक बलों की 42 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं इस दौरान रैली का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। वह सभास्थल पर काले झंडे दिखाने जा रहे थे।

एक हिरण के लिए भिड़े बाघ और तेंदुआ, कोई नहीं मान रहा था हार घंटों लड़ने के बाद एक ने गवां दी जान

National News inextlive from India News Desk