राह चलते उठा लेती हैं लड़कों को
खबरों की मानें तो जिंबाब्वे के बुआवयो में लड़कों के साथ रेप की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ये लड़कियां लड़कों का राह चलते उठा लेती हैं और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाती हैं। लड़के चाहें लाख मिन्न्तें करते रहें लेकिन लड़कियों बेखौफ होकर सरेआम बालात्कार की घटनाओं का अंजाम दे रही हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक तीन लड़कियों ने रास्ते से एक लड़के को किडनैप करके पहले उसका मिलकर रेप किया और फिर उसका स्पर्म चुरा लिया। फिलहाल यह तीनों लड़कियां फरार हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताते हैं कि यह है एक प्रथा

रिपोर्ट की मानें तो जिंबाब्वे में लड़कों के रेप करके उनके स्पर्म चुराना एक प्रथा के तहत किया जाता है। इसे 'जूजू' नाम दिया जाता है। बताते हैं कि अगर लड़कों का स्पर्म इकठ्ठा करके घर में रखा जाए तो किस्मत बदल जाती है। यही नहीं बिजनेस को बढ़ाने और बीमारी दूर भगाने के लिए भी इस टोटके को अपनाया जाता है। खैर प्रथा के नाम पर लड़कों के साथ रेप करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। वहां की सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़कों की सुरक्षा के पूर इंतजाम कर रही है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk