- दिग्विजय सिंह ने किया जोन पांच के आफिस का इनागरेशन

- वायदा नहीं किया, आम जनता को दिए हैं अधिकार

GORAKHPUR : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जोन पांच के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मंडे को जोन पांच के पैडलेगंज स्थित ऑफिस का इनागरेशन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्0 साल के भीतर अपने अच्छे कार्यो के आधार पर जनता के बीच में है। कांग्रेस ने कोई वादा नहीं किया है बल्कि आम जनता को अधिकार दिए हैं। भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा, स्वास्थ्य का अधिकार, अपनी भूमि का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने मूल संगठन आरएसएस के इशारे पर पूरे देश में सांप्रदायिक उन्माद फैला रही है। भारतीय जनता पार्टी को अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखता है। इस मौके पर जोन पांच के प्रवक्ता डॉ पीएन भट्ट, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, सचिव पुरुषोत्तम नारायण, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी, जगदीश तिवारी, मारकंडेय सिंह, विवेक अग्रवाल, कमलेश्वर सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह और नियाज खान सहित कई लोग मौजूद रहे।