1 - प्यार हुआ इकरार हुआ...
हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नर्गिस की फिल्म 'श्री 420' का ये गाना अपने समय से अब तक सदाबहार रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी को आंकना हो, तो इसको याद करने के लिए लोगों को बारिश के बहाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। मुंबई की सड़कों पर ब्लैक एंड व्हाइट सीन में भीगती रात में छाते के नीचे राजकपूर और नर्गिस का ये गाना आज के यूथ्स को भी उतना ही भाता है। गाने को आवाज दी है मुकेश और लता मंगेश्कर ने। इसे कंपोज़ किया है शंकर जय किशन ने और इसके बोल लिखे हैं शैलेंद्र ने।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल
2 - एक लड़की भीगी भागी सी...
किशोर कुमार और मधुबाला दोनों ही इस गाने में बहुत प्यारे और फनी भी लगे हैं। ये गाना खुद किशोर दा ने गाया था, अपनी ही फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' के लिए। इस गाने के बाद आज के दौर में इसके कई रीमेक भी बने। उसके बावजूद जो मजा ओरिजनल में है वो आज भी रिमेक में नहीं। गाने में संगीत दिया है सचिन देव बर्मन ने। लिरिक्स हैं मजरूह सुल्तानपुरी के।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल 
3 - भीगी-भीगी रातों में...
बारिश के चंद बेहरतीन गानों में से एक इस गानों को फिल्माया गया है बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना और जीनत अमान के ऊपर। ये गाना है फिल्म 'अजनबी' से। गाने को आवाज दी है किशोर कुमर और लता मंगेशकर ने। इसे कंपोज किया है आर डी बर्मन ने। यह गाना आज भी स्त्रोताओं की बारिश से जुड़ी पसंदों में से एक रहता है।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल
4 - रिमझिम गिरे सावन...
ये गाना बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया है। फिल्म 'मंजिल' के इस गाने की खासियत ये है कि इसे न सिर्फ बारिश में बल्कि हर मौसम में याद किया जाता है। गाने को बेहतरीन आवाज से संवारा है किशोर कुमार ने। इसके बोल लिखे हैं योगेश ने और इसे कम्पोज़ किया है पंचम दा ने।
बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल   

5 - आज रपट जाएं...
फिल्म 'नमक हलाल' का ये सिजलिंग हॉट गाना आज भी बारिश के मौसम में भीगते हुए जोड़े की जुबान पर आ ही जाता है। अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माए इस गाने ने जितनी आग अपने दौर में लगाई थी, उसकी आंच आज भी उतनी ही तपन के साथ बरकरार है। फिल्म के म्यूजिक को कम्पोज़ किया है बप्पी लहरी ने और इसके बोल लिखे हैं अंजान ने।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल      

6 - इधर चला, मैं उधर चला...
इस गाने को सुनने वाले हर किसी ने यह कहा कि उदित नारायण की आवाज आज भी उतनी ही फ्रेश है, जितनी एक जमाने में हुआ करती थीं। रिमझिम बारिश के बीच फिल्म 'कोई मिल गया' का रितिक रोशन और प्रीति जिंटा के बच्चों जैसे डांस पर फिल्माया गया ये गाना सभी को खूब पसंद आया।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल

7 - हाय-हाय ये मजबूरी...

फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' का ये गाना बारिश के भीगते लाजवाब तरानों में से एक है। लता मंगेशकर का गाना ये गाना फिल्माया गया है जीनत अमान और मनोज कुमार पर। इस प्यारे ये गाने को कम्पोज किया था लाजवाब कम्पोजर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल

8 - मेरे ख्वाबों में जो आए...
मानसून की बारिश के नए तरानों के बीच छोटी सी स्कर्ट में बारिश में भीगती काजोल के इस गाने को कोई भला कैसे भूल सकता है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया। गाने का फिल्मांकन और इसके बोल दोनों ने ही लोगों को खूब थिरकाया।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल

9 - बरसो रे मेघा...
बेहद खूबसूरत ऐश्वर्या राय ने बारिश में भीगते हुए लाजवाब डांस करके जैसे इस गाने में जान भर दी हो। डांस ऐश का और आवाज श्रेया घोषाल की। बोल गुलजार के और कंपोजिंग ए आर रहमान की। इन धुरंधरों ने जब एक साथ सुरों को छेड़ा तो मानसून में तो आग लगनी ही थी। फिल्म 'गुरु' के इस गाने को लोगों ने जमकर सराहा।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल

10 - टिप-टिप बरसा पानी...
फिल्म 'मोहरा' के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया ये गाना ऑल टाइम हिट है। बारिश के इस सुपर हॉट सॉन्ग में दोनों के फिल्मांकन को खूब सराहा गया। गाने को आवाज दी है अल्का यागनिक और उदित नारायण ने। इसके म्यूजिक को कम्पोज़ किया है विजु शाह ने। बारिश के गानों में इस गाने की आज भी अपनी अहमियत है।

बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल
alt="बारिश में भीगे बॉलीवुड के इन 10 गानों में से किसने चुराया आपका दिल" />

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk