रूस:

रूस में एक सामान्य जीवन की उम्मीद करना काफी मुश्किल है। 144 मिलियन की आबादी वाला यह देश सबसे ज्यादा आबादी के मामले में दुनिया के 9 वें देश के रूप में जाना जाता है। यहां पर भी लोगों के साथ कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। यहां पर अपराध का रेट घटने की बजाय हर कदम बढ़ता ही रहता है। यहां पर आतंकवाद, हत्य जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। इस देश में टूरिस्टों को भी निशाने पर लिया जाता है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

मेक्सिको:

मेक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर के साथ bordered उत्तरी अमेरिका में एक संघीय गणतंत्र है। यह दुनिया में ग्यारहवें सबसे अधिक आबादी वाला के रूप में जाना जाता है। मेक्सिको भी नशीले पदार्थों की तस्करी में वृद्धि के साथ दवा राज्य के रूप में जाना जाता है।  हालांकि यह देश भी दुनिया में सबसे खतरनाक देशों की श्रेणी में आता है। यहां पर  जेबकतरी, सशस्त्र डकैती और यौन हिंसा, जबरन वसूली, अपहरण की घटनाएं ज्यादा हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

पाकिस्तान:

पाकिस्तान सैन्य शासन, राजनितिक अस्थिरता जैसी कई समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहा है। बढ़ती जनसंख्या, आंतकवाद की समस्या, गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार सहित तमाम परेशानियां इसके दामन से जुड़ी हैं। जिसकी वजह से आतंकवाद के अलावा, राजनीतिक हिंसा, हत्या, ड्रग्स, अपहरण की अनगिनत घटनाएं यहां की जीवन शैली में शामिल हो गई हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

इराक:

इराक की मस्जिदों में, कार्यालयों पर आत्मघाती हमले होना आम बात हो गई है। यहां दशकों से शियाओं और सुन्नियों के बीच जंग चल रही है। जिससे कुर्दों समेत अन्य समुदायों का जीवन यहां नर्क बन गया है। यहां पर पिछले कई सालों से युद्ध चल रहा है। इराक की मुख्य समस्या इस्लामिक स्टेट है जो एक आतंकी संगठन है। जिसकी वजह से यहां पर ये हालात बने हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

यूएसए:

बहुसांस्कृतिक देश संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल क्षेत्रफल के द्वारा दुनिया की चौथी सबसे बड़ा देश है। यहां पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। इस राज्य में भी हर कदम पर लोगों को आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। अपराध दर सरकारी बलों द्वारा नियंत्रित करने का प्रयास होता है लेकिन सफल नही हो रहा। यहां पर हत्या जबरन बलात्कार, डकैती और हमले काफी तेजी से बढ़े हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

सूडान:

आज सूडान एक स्वंतत्र राज्य के रूप में जाना जाता है, लेकिन जब दक्षिण सूडान जुलाई 2011 में एक स्वतंत्र राज्य बना, तब से देश आन्तरिक संघर्ष से पीड़ित है। यहां पर भी लोगों का जीवन काफी दुश्वार है। इस देश में कई जन जातियों के बीच लड़ाई की वजह से जनजीवन बेहाल है। इस आपसी संघर्ष में लोगों की जान जाने के साथ ही देश का बड़ी संख्या में नुकसान भी हो रहा है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

अफगानिस्तान:

अफगानिस्तान अब भी हर कदम पर मौत को थामे खड़ा है। यहां हर दिन-हर पल आतंकी हमले होते रहते हैं। अमेरिकी सेना के साथ मिलकर अफगान सेना और तालिबान के बीच जंग की वजह से हालात यहां बद से बदतर हो चुके हैं। यहां पर  2001 से युद्ध हो रहा है। अभी तक इस युद्ध में हजारों निर्दोष लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं। यहां पर जीवन काफी मुश्किल है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

नाइजीरिया:

नाइजीरिया भी इन खतरनाक देशों में शामिल है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हरम कहर मचा रहा है। यहां सन 2002 से ही बोको हरम सामूहिक हत्याओं में जुटा है। नाइजीरिया में महिलाओं का अपहरण और उनके साथ बलात्कार आम बात हो चली है। यहां पर धमाके, हत्या और हमले कब हो जाएं कुछ पता नहीं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

सोमालिया:

सोमालिया में किडनैपिंग, चोरी और डकैती की घटनाओं का ग्राफ भी काफी ऊपर है।सोमालिया में नागरिक युद्ध 1991 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है। अब तक इस युद्ध में अब तक हजारों की संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके अलावा यहां समुंदर में जहाज लूटना और फिर दुनिया के देशों से फिरौती मांगने का काम काफी तेजी से होता है। यहां हीरों की अवैध खानें भी हैं।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

सीरिया:  

सीरिया में आईएसआईएस ने देश के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा रखा है। यहां पर हर तरफ बस आतंक की आतंक है। यहां पर ग्रह युद्ध हो रहा है। इस देश में सरकार और आईएसआईएस के बीच विरोध है। जिससे आईएसआईएस हर तहफ अपना कहर बरपा रहा है।

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश...

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk