मुजफ्फरनगर/गौतम बुद्ध नगर (पीटीआई/एएनआई)। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने लॉकडाउन पैरामीटर्स के उल्लंघन के लिए 1,279 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के एक औऱ शहर गौतम बुद्ध नगर में 14 अप्रैल को लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के बाद भी 30 अप्रैल तक धारा 144 जारी रहेगी।

नहीं फॉलो किए लॉकडाउन में प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर की स्थानीय पुलिस के अनुसार कुछ लोग 25 मार्च से चल रहे 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए पाए गए थे। जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शनिवार तक 1,279 लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत 247 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये जिले में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उन्होंने लोगों को घर पर रहने और कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करने के लिए कहा। देश में 25 मार्च से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

गौतम बुद्ध नगर में धारा 144

इस बीच समय में पांच या अधिक लोगों के एक स्थान पर इकठ्ठे होने पर रोक लगाने के लिए धारा 144 को गौतम बुद्ध नगर में 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है, नगर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय अत्यधिक संक्रामक कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के चलते लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को लॉकडाउन के दौरान छात्रों से फीस जमा नहीं करने का भी आदेश दिया है। अब तक, उत्तर प्रदेश में COVID-19 के कुल 227 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 19 लोग ठीक हो चुके हैं और दो लोगों की जान गई है।

देश में 3000 से अधिक मामले

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अब तक उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को भारत में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,374 हो गई। इन मामलों में से, 3030 एक्टिव केसेज हैं, 267 ठीक हो गए हैं या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि अब तक 77 मौतें हुई हैं।

National News inextlive from India News Desk