कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Arti Singh Sangeet Photos: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों उनकी शादी की तैयारियां भी काफी जोर शोर से चल रही हैं। रिसेंटली ही एक्ट्रेस के शादी के फंक्शन भी शुरू हुए। हाल ही में आरती के ब्राइडल शॉवर और हल्दी की तस्वीरें सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बाद अब उनकी संगीत की फोटो ने पूरी महफिल लूट ली है। आरती के वायरल हुए वीडियो में वो अपने संगीत में परिवार वालों के लिए सोलो परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।

दिल खोलकर आरती ने किया डांस
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें आरती अपने परिवार वालों के लिए सोलो परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने 'मुझे साजन के घर जाना है' और 'बाबुल का घर' गाने पर डांस किया। उनका ये कमाल का डांस सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। आरती ने अपनी संगीत सेरेमनी में पहनने के लिए ग्रीन कलर का लहंगा चूज किया। जिसे पहनकर वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Courtesy - Social Media

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग दिए पोज
सामने आई तस्वीरों में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा की वाइफ कश्मिरा भी अपने दोनों बेटों के साथ फोटो क्लिक कराती नजर आई। एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी आल ब्लैक लुक में पूरी महफ़िल लूट ली।

Courtesy - Social Media

संगीत सेरिमनी में इन सेलेब्स ने भी की शिरकत
आरती के संगीत सेरेमनी में युविका चौधरी, देवोलीना और रश्मि देसाई ने भी शिरकत की। तीनों ही एक्ट्रेस ने इस फंक्शन में लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

कब होगी कपल की शादी?
आरती सिंह अपकमिंग 25 अप्रैल को दीपक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आरती और दीपक की शादी की रस्में 23 अप्रैल से शुरू हुईं। एक्ट्रेस आरती सिंह, दीपक चौहान नाम के एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली है। दीपक और आरती की शादी पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। कपल की मुलाकात लास्ट ईयर जुलाई में एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले थे। वहीं अब वो कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।