अमेरिका आ जाएगा दूसरे स्थान पर  
ब्रिटिश थिंक टैंक सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 2029 तक चीन अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका खिसककर दूसरे स्थान पर आ जाएगा और तीसरे स्थान पर भारत होगा। ब्रिटेन चौथे और ब्राजील पांचवें स्थान पर होगा।

इस तरह होगी जीडीपी
2030 तक भारत की अनुमानित जीडीपी 10,133 अरब डॉलर होगी। अमेरिका की जीडीपी 32,996 अरब डॉलर और चीन की 34,338 अरब डॉलर रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2019 तक कॉमनवेल्थ देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगी।

2050 के बाद भारत महाशक्ति
रिपोर्ट के अनुसार भारत ने चीन का पीछा करना शुरू कर दिया है। 2050 तक वह चीन को पछाड़ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अगले 15 सालों में भारत और ब्राजील यूरोप की तीसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं फ्रांस और इटली को पीछे छोड़ देंगे। चूंकि ब्राजील और भारत विकसित लोकतांत्रिक देशों के जी-8 समूह की सदस्यता के लिए राजनीतिक योग्यता हासिल कर लेंगे। लिहाजा फ्रांस और इटली समूह से बाहर हो जाएंगे या फिर समूह में सदस्यों की संख्या बढ़कर दस हो जाएगी।

दुनिया में रहा आर्थिक संकट, भारत ने की तरक्की
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ग्लोबल अर्थव्यवस्था में उठापटक और अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में गतिविधियां नहीं बढ़ने की जो आवाजें उठ रही हैं वह यहां की जीवनशैली का हिस्सा बन चुके निराशावाद की वजह से है। वित्त मंत्री ने 2015 पर गौर करते हुए कहा कि ग्लोबल मंदी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 7 से 7.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावनाओं के साथ भारत दुनियाभर में चमकता हुआ आकर्षक स्थान बना रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्थिक वृद्धि अच्छी है और आने वाले महीनों में इसमें और सुधार होगा।

inextlive from Business News Desk


 

Business News inextlive from Business News Desk