PATNA : पंचवटी रत्‍‌नालय में पांच करोड़ रुपए के ज्वेलरी और 13 लाख रुपए कैश की डकैती में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डकैती के रुपए से वाहन, महंगे सामान, फ्लाइट से सैर किए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था। अपराधियों ने इसी हथियार का उपयोग डकैतीकांड में किया था। मामले में पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस की पूछताछ में ये पता चला है कि आरोपियों ने रत्‍‌नालय ज्वेलर्स में डकैती के बाद ये सभी लोग भाग कर गौरीचक थाना क्षेत्र के लखना गांव में छिपे थे। इस दौरान डकैतों ने रास्ते में कई वाहन बदले थे। इस कारण पुलिस को उनके बारे में सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी लेकिन वाहन बदलने के कारण पता नहीं चल पाता था। हालांकि बाद में पुलिस को आरोपियों से सुराग मिला।

रवि ने खोला डकैती का राज

घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने डकैतीकांड के मास्टर माइंड रवि गुप्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रिमांड लेकर रवि से सख्ती से पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उनका लगातार पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।