RANCHI: चुभती जलती गर्मी से राहत मिलनेवाली है। शाम छह बजे के बाद से चलनेवाली ठंडी हवाओं और आसमान में छाए बादलों ने इसका संकेत दे दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि रविवार को रांची में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा।

फ्9.9 डिग्री रहा टेंप्रेचर

शनिवार को रांची दिनभर तीखी धूप में लहरती रही। आसमान साफ रहने और कड़क धूप खिली रहने से दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार का मैक्सिमम टेंप्रेचर फ्9.9 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंप्रेचर ख्भ्.म् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों का जो पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है, उसके अनुसार ख्भ् से ख्7 मई तक रांची के आकाश में आंशिक बादल रहेंगे और गरज के साथ बाि1रश होगी।

बना है सायक्लोनिक सरकुलेशन

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सायक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। वहीं यूपी और एमपी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना होगा।