मुल्ला सलाम रोड पर फायरिंग

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद इलाके में कल शनिवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलयों से कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक 2 बाइक पर सवार 4 बंदूक धारियों के निशाने पर पुलिस की गाड़िया थी। जिससे उन्होंने डयूटी के दौरान गश्त पर निकले वैन सवार पुलिस कर्मियों पर अपना निशाना साधा। इस दौरान मुल्ला सलाम रोड पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिसमें 2 कांस्टेबल, 1 ड्राइवर और 1 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। हालांकि इस दौरान तीन पुलिस कर्मियों की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक पुलिस कर्मी की मौत अस्पताल ले जाते समय हई।

जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली

इस घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी हमलावर भागने में सफल रहें। हालांकि इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर आदि गिर गए। लोगों में दहशत भरी हुई। वहीं अब इस गोलीकांड के पीछे किसका हाथ है इसकी जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। वहीं इस घटना को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीब ने गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इसकी कड़ी निदां की। उन्होंने कहा कि ये आतंकी लाख कोशिश कर लें, लेकिन वह हमारे वादे को नहीं डिगा सकते हैं। यह तो निश्चित है कि पाक स एक दिन राष्ट्र विरोधी तत्वों व आतंकियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk