बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
जानवरों की शादी
जी हां आसाम और महाराष्ट्र में लोग बारिश के देवता वरूण देव को खुश करने के लिए दो मेढ़को की पूरे हिन्दू रिति-रिवाज से शादी कराते हैं। शादी के रिवाज खत्म होने के बाद लोग इन मेढ़को को आसमान की तरफ उठाते हैं और भगवान से बारिश करने के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि इस फ्रोग फेस्टिवल को आसाम के लोग न्यू ईयर पर भी मनाते है ताकि उनका पूरा साल खुशियों भरा जाएं। इसी तरह का कुछ रिवाज कर्नाटका में भी निभाया जाता है। यहां पर लोग बारिश के देवता वरूण देव को खुश करने के लिए दो गधों की शादी करवाते हैं। अब इन रिवाज के पीछे क्या कारण ये तो वो ही जानें।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
वरूण यजना
आप सोच रहें होंगे की वरूण यजना क्या है? दरअसल वरूण यजना बारिश के देवता वरूण देव को खुश करने के लिए निभाया जाने वाला रिवाज है। इस रिवाज के अंर्तगत तमाम पंडित पानी के ड्रमों में डूबकर भगवान शिव के नाम का 1,000 बार जप करते हैं। मानयता है कि ऐसा करने से भगवान अपने भक्त से खुश होते हैं और जल्द से जल्द मॉनसून लाते हैं। कई जगहों पर तो लोग आग के घेरे के अंदर ये पानी के ड्रम रखते हैं और फिर खुद को उसमें डुबा लेते हैं।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
मिट्टी के बच्चे
अरे भाई ये बच्चे मिट्टी के नहीं हैं बल्कि असली हैं। यूपी के अलाहाबाद शहर के पास नारी बरी नाम का एक गांव है जहां पर बच्चे अर्धनग्न होकर गिली मिट्टी में हाथ जोड़ कर लेट जाते हैं और भगवान से बारिश करने के लिए प्रार्थना करते हैं।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
जंगल की राह
तेलंगाना में कुछ गांवों के निवासियों का मानना ​​है कि अगर वे अपने घरों को छोड़कर निर्वासित लोगों की तरह जंगल में पूरा दिन बिताएगें तो वरूण देवता उनकी ये तपस्या देखकर खुश होंगे और बारिश कर देंगे। एक वरिष्ठ मंत्री की पत्नी ने Talivela गांव के लोगों के साथ मिलकर बारिश लाने के लिए इस अनुष्ठान में भाग लिया था। बता दें कि इस रिवाज को लोग Vanavasam कहते हैं।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
शिव की स्तुति
ये रिवाज झारखंड में निभाया जाता है। यहां पर लोग दाएं हाथ में एक लकड़ी का डंड़ा पकड़कर भगवान शिव के मंदि के बाह लेट जाते हैं। ऐसा करके वो भगवान से बारिश की प्रार्थना करते हैं।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
बोनालु फेस्टिवल
हैदराबाद में लोग ये फेस्टिवल मॉनसून आने की खुशी में मनाते हैं। यहां महिलाएं और पुरूष रंगीन तरह से सजते हैं और परेड निकालते हैं। इस परेड में वो अलग-अलग तरह के पर्फामेंस भी करते हैं।
बारिश लाने के लिए भारतीय हैं निभाते ये 'बेतुकी' रस्‍में
नग्न सींचती खेत
सुनकर हैरान है ना? लेकिन ये पूरी तरह से सच है। यूपी के एक गांव में महिलाएं नग्न होकर खेत की सींचाई करती हैं। ये सींचाई वो रात के समय करती हैं। यहां पर मानयता है कि ऐसा करने से भगवान उनपर रहम करेंगे और फिर यहां भरपूर बारिश होगी। ये रिवाज सालों से चला आ रहा है और कभी भी इसपर किसी ने सवाल नहीं किया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk