बैंक को डेरिवेटिव्स बिजनेस में 2 अरब डालर के नुकसान के खुलासे के बाद जे पी मोर्गन के खिलाफ एफबीआई ने जांच शुरू की है। एन्युअल फाइनेशल क्लोजर से यह भी पता चला है कि ओबामा ने शिकागो के अपने घर के लिए 500,000 डालर से अधिक का लोन लिया हुआ है। प्रेसिडेंट  ने यह लोन 30 साल के लिए 5.625 परसेंट इंट्रेस्ट पर लिया है जो प्रेजेंट रेट के हिसाब से उचा है। ऐसा समझा जाता है कि ओबामा ने अपने हाउसिंग लोन का बड़ा हिस्सा चुका दिया है।

शिकागो ट्रिब्यून ने 2009 में ओबामा पर 13.2 लाख डालर के हाउसिंग लोन की खबर दी थी लेकिन एसेट्स के बारे में दी गई इनफारमेशन में इसके 500,000 और 10,00,000 डालर के बीच होने की जानकारी दी गई है। पोलिटिको के अनुसार पिछले साल डिक्लेयरेशन में ओबामा का जे पी मोर्गन चेज के अकाउंट में 250,000 डालर से अधिक पैसा नहीं था। 2011 में ओबामा के पास कुल संपत्ति 2,566,000 डालर से लेकर 8,265,000 डालर वेल्यु  की थी।

एसेट्स डिक्लेयरेशन फार्म के अकॉर्डिंग  ओबामा ने अपनी किताबों की बिक्री से उल्लेखनीय कमाई की है। उन्होंने पिछले साल बुक रायल्टी से 250,000 से 21 लाख डालर तक की अर्निंग हुई है। पिछले साल ओबामा को कोई गिफ्ट नहीं मिला। वहीं इसके पिछले साल उन्हें कई गिफ्ट मिले थे। इसमें ओबामा को 2009 में नोबेल प्राइज के रूप में मिली 14 लाख डालर की मनी  भी शामिल है। इस राशि को उन्होंने चैरिटी आर्गेनाइजेशन को डोनेट कर दिया था।

ओबामा की कम्पेरिजन में अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जो बिडेन कुछ ‘गरीब’ हैं.  बिडेन ने अपने फाइनेंशल क्लोजर  में 239,000 वेल्यु के एसेट्स तथा 175,000 देनदारी की जानकारी दी है। बिडेन ने होम लोन भी लिया हुआ जो इसमें शामिल नहीं है। उन्होंने डेलवेयर में विलमिंगटन में हाउसिंग एसेट्स रैंट  पर दिए हुए हैं। इससे उन्हें 15,000 से 50,000 डालर की अर्निंग होती है।

International News inextlive from World News Desk