गांव वाले परेशान

जी हां यूपी के रामपुर मिलक के गांव परम में इधर कुछ दिनों से एक सांप का आतंक छाया है। यहां पर एक सांप ने करीब 52 लोगों काटा है। जिसमें किसान नवी हसन, मोहम्मद नवी की पत्नी और कक्षा आठ में पढने वाली छात्रा संध्या की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोगों का उपचार हो रहा है। इस सांप के कहर से गांव वाले काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि यह इच्छाधारी नाग या नागिन है। जब इसे ढूंढा जाता है तब यह गायब हो जाता है। इसके बाद यह ऐसी-ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां किसी को अंदेशा भी नही हो सकता है। बच्चो ने तो स्कूल आदि जाना भी बंद कर दिया है।

घर छोडऩे को मजबूर

कई गांव वाले तो अपना घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर हो रहे हैं। गांव वालो का कहना है कि यह इच्छाधारी है जो लोग इसके रास्ते में आते हैं। उसे यह काट लेता है। एक सपेरा इसे कुछ दिनों पहले पकड़ कर ले गया था लेकिन इसे पकड़ने के बाद उसके भी हालात बिगड़ गए। उसे कोढ़ हो गया। जिससे मजबूर होकर वह इसे छोड़ गया। वहीं गांव में इच्छाधारी सांप की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। उसने सांप की तलाश की लेकिन उसे नहीं मिला। जिससे उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk